Raipur Ganesh Pandal 2024: रायपुर जिले जय भोले ग्रुप ने इस वर्ष भी देशभक्ति की भावना को सर्वोपरि रखते हुए वीर जवानों के परिवारों के लिए समान समारोह आयोजित किया। 11 शहीदों के परिवारों को बुलाया गया, जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी।
Raipur Ganesh Pandal 2024: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले जय भोले ग्रुप ने इस वर्ष भी देशभक्ति की भावना को सर्वोपरि रखते हुए वीर जवानों के परिवारों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया। पिछले 15 वर्षों से इस आयोजन के तहत समिति पंडाल और गणपति की मूर्ति को नए-नए रूपों में सजाकर श्रद्धांजलि देती आई है।
Raipur Ganesh Pandal 2024: इस बार आईएनएस विक्रांत की थीम पर पंडाल(Ganesh Pandal 2024) बनाया गया था। समिति के अध्यक्ष परमवीर सिंह गौतम, कृष्णा साहू, युवा अध्यक्ष रणवीर सिंह गौतम एवं लक्ष्य साहू ने मिलकर इस वर्ष एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया। शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में उन 11 शहीदों के परिवारों को बुलाया गया, जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी।
शहीद रामकुमार साहू (कोंडागांव) - उनकी धर्मपत्नी रेखा साहू और बेटी मंजू सिंह को सम्मानित किया गया। शहीद हीरा सिंह निषाद (दंतेवाड़ा) - उनके पुत्र दीपक निषाद को समानित किया गया। शहीद किशोर पांडे (गरियाबंद) - उनके भाई अनिल पांडे को सम्मानित किया गया। शहीद हीरालाल गायकवाड (बस्तर) - उनके पुत्र किशन गायकवाड को समानित किया गया। शहीद दुष्यंत सिंह - उनकी धर्मपत्नी चेतना सिंह को सम्मानित किया गया। शहीद युगल किशोर वर्मा (राजनांदगांव) - उनकी धर्मपत्नी माधुरी वर्मा को सम्मानित किया गया। शहीद मुकेश साहू - उनके पुत्र मुकेश साहू को सम्मानित किया गया। हवलदार होलाराम साहू (गरियाबंद) - 3 नक्सलियों को मार गिराया था, उनका सम्मान किया गया।