Bahubali Water Fall: दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय से करीब 45 किमी दूर स्थित हांदावाड़ा जल प्रपात को लोग बाहुबली जल प्रपात के नाम से जानते हैं लेकिन असल में फिल्म में सिर्फ इस प्रपात से प्रेरणा ली गई है। प्रपात के फोटो वीडियो लेकर उन्हें वीएफक्स के जरिए हांदावाड़ा की तरह दिखाने की कोशिश की गई थी।