CG Rain: बारिश में शहर के कई इलाकों में पानी भरता है, इसलिए नालों का चौड़ा करने का काम पहले ही कर लिया जाना था। लेकिन नालों की सफाई कर नगर पालिका ने औपचारिकता निभाई है। इसका नतीजा है कि बारिश होते ही शहर के लोगों कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दो दिन पहले हुई बारिश के बाद सड़क के गड्ढों व मोहल्लों में पानी भर गया। भाठापारा, शांति नगर, इंदिरा नगर, बाजार पारा, चंदनिया पारा और न्यू चंदनियापारा में पानी जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।