सावन में हर तरफ हरियाली छाई है। इस समय प्रकृति के साथ-साथ महिलाएं भी हरित शृंगार कर खूबसूरत दिखती है। हरियाली का संदेश देते हुए बुधवार को बेटी बचाओ मंच की ओर से अनुपम गार्डन में सावन सेलिब्रेट किया गया। इसमें सभी महिलाएं ग्रीन साड़ी में और फूलों का शृंगार कर पहुंची।
कार्यक्रम में कई प्रतियोगिता भी रखी गई थी। जिसमें सावन ग्रीन प्रतियोगिता में सभी महिलाओं के बीच हरित शृंगार देखकर विजेता घोषित किया गया। इसमें विधा पांडे विनर और अमृता श्रीवास्तव उपविजेता बनीं। वहीं सब्जी-भाजी प्रतियोगिता में अर्चना गुप्ता फस्र्ट, कविता सरिता मिश्रा सेकंड और संतोषी जैतवार थर्ड विनर बनीं। इसके बाद छत्तीसगढ़ी व्यंजन प्रश्नोत्तरी प्रतियोतिा में मिथिला अग्रवाल फस्र्ट, आशा शर्मा सेकंड और हेमलता मिश्रा थर्ड विनर चुनी गई। वहीं छत्तीसगढ़ के तीर्थस्थल कॉन्टेस्ट में मृणालिनी मिश्रा फस्र्ट, सेकंड पूनम और थर्ड शाीला सिसोदिया बनीं। कार्यक्रम में महिलाओं ने रेन डांस कर खूब एंजॉय किया और रिमझिम बारिश का लुत्फ उठाया।
ग्रीन मेकअप कर बनीं सावन क्वीन
सावन शुरू होते ही महिला और सामाजिक संगठनों में सेलिब्रेशन का दौर शुरू हो गया है। बुधवार को सामाजिक संस्था विवेकानंद उत्कर्ष परिषद रायपुर की ओर से गांधी उद्यान में सावन सेलिब्रेट किया गया। इसमें सभी महिलाएं ग्रीन साड़ी और मेकअप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में कई रोचक गेम्स भी खेले गए। इसमें कुर्सी दौड़ और बैलून फोड़ो सबसे रोचक रहा। उद्यान में सावन सेलिब्रेट कर महिलाओं ने लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। इसमें महिलाएं हरित शृंगार में शामिल हुई और सावन क्वीन बनने की होड़ में लगी रहीं। सावन की पहली झड़ी में महिलाएं छतरी लेकर पहुंची और गाने और डांस के साथ रिमझिम बारिश को एंजॉय किया। वहीं बलून फोड़ो प्रतियोगिता में अदिति दुबे विनर बनीं और मिसेज सावन क्वीन का खिताब सुधा शर्मा को दिया गया। कार्यक्रम में नम्रता मार्टिन, सुषमा शुक्ला, सुधा शर्मा, अनिता शर्मा, दीप्ती दुबे उपस्थित थीं।
करसन स्टेट्स फाफाडीह के महिला मंडल द्वारा ग्रीन डे सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। इसमें सोसाइटी की सभी महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस आयोजन के तहत महिला मंडल के सदस्यों ने विभिन्न कार्यक्रमों एवं कॉम्पीटिशन में पार्टिसिपेट किया। कॉम्पीटिशन में आकर्षक इनाम भी रखे गए थे। इसी कड़ी में जान्हवी गुप्ता को बेस्ट ड्रेस (पोशाक) के लिए विनर चुना गया।