रायपुर

Raipur Nagar Nigam: नगर निगम की सख्ती! 2 बड़े बकायेदारों की संपत्ति की सील, इधर ठेकेदार पर लगा 15 हजार रुपए का जुर्माना

Nagar Nigam Action: नगर निगम ने बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को जोन-3 राजस्व विभाग की टीम ने बड़े बकायादारों से बकाया राशि वसूलने के लिए अभियान चलाया।

2 min read
Mar 05, 2025

Raipur Nagar Nigam: नगर निगम ने बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को जोन-3 राजस्व विभाग की टीम ने बड़े बकायादारों से बकाया राशि वसूलने के लिए अभियान चलाया। जिन लोगों ने समय पर बकाया नहीं चुकाया, उनकी संपत्तियों को सील करने की कार्रवाई की गई। इस दौरान दो बकायादारों ने मौके पर ही बकाया राशि का भुगतान कर दिया।

बकायादारों पर तालाबंदी की कार्रवाई: नगर निगम के जोन 3 क्षेत्र में सहायक राजस्व अधिकारी प्रेमचंद दुबे के नेतृत्व में मोहिब खान, विनोद साहू, आशुतोष तिवारी और इम्तियाज खान की उपस्थिति में बकायादारों से बकाया वसूलने के लिए कार्रवाई की गई। इस दौरान वार्ड 29 में बड़े बकायादार सुनील चावला का 2018-19 से 20,64,095 रुपए का बकाया, नवीन जोशी का 2021-22 से 1,49,620 रुपए का बकाया और शंकर नगर के किशोर शापिंग मॉल का 2023-24 से और विनोद कुमार आहुजा का 2016-17 से 2,02,147 रुपए का बकाया था।

इन बकायादारों के भुगतान न करने पर तालाबंदी की कार्रवाई की गई। भुगतान करने वालों से बकाया वसूले: नवीन जोशी व विनोद कुमार आहुजा ने 1,30,620 और 2,03,147 रुपए का बकाया चेक के माध्यम से तुरंत भुगतान कर दिया।

निगम ने दो भवन किए सील

नगर निगम जोन 1 की राजस्व विभाग टीम ने संपत्ति कर का भुगतान न करने पर दो बड़े बकायादारों के भवन सील कर दिए। बकायादार नवीन चौधरी पर वर्ष 2016-17 से ?5,10,401 और राम गोपाल अग्रवाल पर ?1,05,408 का बकाया था। कई नोटिस देने के बावजूद भुगतान न करने पर निगम ने उनके भवनों को सील कर दिया। जोन कमिश्नर हितेंद्र यादव के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया, जिसमें राजस्व व नगर निवेश विभाग की टीम शामिल रही।

ठेकेदार पर 15,000 रुपए जुर्माना

मंगलवार को निगम के अधिकारियों ने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया, जिसमें सफाईकर्मियों की कमी और लापरवाही सामने आई। मंगलवार को नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर अपर आयुक्त राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने जोन 1 क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान 15 सफाईकर्मियों की निर्धारित संख्या में से केवल 10 ही उपस्थित थे, जबकि 5 कर्मी अनुपस्थित थे। इससे सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई। सफाई में लापरवाही पर सफाई ठेकेदार शशांक मिश्रा पर 15,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

Published on:
05 Mar 2025 01:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर