रायपुर

Raipur News: जेल में बाॅयफ्रेंड के साथ प्रेमिका ने मनाया जन्मदिन, वीडियो बनाकर किया सोशल मीडिया पर वायरल

Raipur News: जेल भेजे गए तारकेश्नर के साथ उसकी प्रेमिका नेहा साथ मुलाकाती कक्ष में नजर आ रहा है। बता दें कि जेल के मुलाकाती कक्ष में किसी भी तरह का कैमरा और मोबाइल फोन ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
less than 1 minute read
Jan 29, 2026
Raipur News: जेल में बाॅयफ्रेंड के साथ प्रेमिका ने मनाया जन्मदिन, वीडियो बनाकर किया सोशल मीडिया पर वायरल
रायपुर सेंट्रल जेल (Photo Patrika)

Raipur News: सेंट्रल जेल रायपुर के मुलाकाती कक्ष में विचारधीन बंदी के साथ उसकी प्रेमिका ने जन्मदिन मनाते हुए वीडियो बनाया। साथ ही उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो में युवती कहती दिख रही है कि जन्मदिन पर मैं उससे मिलने के लिए सेंट्रल जेल आई हूं। तकलीफ तो बहुत होता है वो आज मेरे पास नहीं है। उसके जन्मदिन के मौके पर भी मैं उसके पास नहीं हूं पर मिलने के लिए आई हूं। उसका रिएक्शन देखती हूं कैसा है। साथ ही इस वीडियो में खुदा गवाह फिल्म का गाना एडिट करके लगाया गया है।

वायरल वीडियो में एनडीपीएस मामले में जेल भेजे गए तारकेश्नर के साथ उसकी प्रेमिका नेहा साथ मुलाकाती कक्ष में नजर आ रहा है। बता दें कि जेल के मुलाकाती कक्ष में किसी भी तरह का कैमरा और मोबाइल फोन ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद युवती मोबाइल लेकर अंदर जाना सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर सवालिया निशान उठ रहा है। बता दें कि इसके पहले भी जेल के भीतर कसरत करते कैदी का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ चुका है।

सीसीटीवी फुटेज की जांच होगी

मुलाकाती कक्ष में विचाराधीन कैदी की कथित मित्र द्वारा उसके जन्म दिन पर वीडियो बनाने के संबंध में जांच करने के आदेश दिए गए है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज का निरीक्षण किया गया है। इस दौरान जांच पर पाया गया कि कथित घटना घटित ही नहीं हुई है।

योगेश क्षत्रीय सेंट्रल जेल रायपुर अधीक्षक

Updated on:
29 Jan 2026 10:57 pm
Published on:
29 Jan 2026 10:57 pm