रायपुर

Raipur News: ओमान में बंधक महिला को सरकार ने करवाया मुक्त, गृहमंत्री विजय शर्मा ने फोन पर कही यह बात

Raipur News: उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने अपनी पहल पर ओमान में बंधक बनाई गई भिलाई खुर्सीपार निवासी जोगी दीपिका को मुक्त करवाया है। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने ओमान स्थित भारतीय दूतावास से लगातार संपर्क किया और त्वरित कार्रवाई के बाद दीपिका को सुरक्षित दूतावास लाया गया।
2 min read
• •
Updated: 8 Feb 2024, 10:54 AM IST
vijay_sharma.jpg

Chhattisgarh News: उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने अपनी पहल पर ओमान में बंधक बनाई गई भिलाई खुर्सीपार निवासी जोगी दीपिका को मुक्त करवाया है। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने ओमान स्थित भारतीय दूतावास से लगातार संपर्क किया और त्वरित कार्रवाई के बाद दीपिका को सुरक्षित दूतावास लाया गया। ओमान में भारतीय दूतावास से उपमुख्यमंत्री लगातार संपर्क में रहे।

विधानसभा से भी वे लगातार इस मामले पर अपडेट लेते रहे। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने ओमान में बंधक बनाई गई दीपिका से बातचीत भी की। उन्होंने दीपिका से सबसे पहले हालचाल पूछा। दीपिका ने बताया कि अभी बिल्कुल सुरक्षित हूं। मस्कट की दूतावास में आ गई हूं। शर्मा ने कहा, आप बिल्कुल चिंता मत करिए। आपके आने की व्यवस्था हम करेंगे। आप मेरा नंबर रख लीजिए। आप छत्तीसगढ़ आने के बाद मुझे फोन करिए और आप अपने साथ मस्कट में हुए वाकए के बारे में बताइये। आपको जिन लोगों ने धोखा दिया, उस मामले की तह में जाकर कार्रवाई की जाएगी।

महिला के पति ने की थी पुलिस में शिकायत

बता दें कि दुर्ग जिले की निवासी जे. मुकेश ने पुलिस को आवेदन दिया कि उनकी पत्नी खुर्सीपार निवासी जोगी दीपिका घरेलू काम दिलाने के बहाने हैदराबाद निवासी अब्दुल्ला नामक व्यक्ति ने ओमान की राजधानी मस्कट निवासी हाफिजा के घर मई 2023 में भेजा था, जहां जोगी दीपिका को बंधक बनाकर रखा गया था। दीपिका का पासपोर्ट, वीजा संबंधित सारे दस्तावेज़ भी रख लिए गए थे और उसे भारत वापस भेजने के लिए रकम की भी मांग की जा रही थी। यह विषय जैसे ही उपमुख्यमंत्री शर्मा के संज्ञान में आया। उन्होंने स्वत: पहल करते हुए पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Published on: