सुभाष स्टेडियम परिसर, रायपुर स्मार्ट सिटी ऑफिस परिसर, जवाहर बाजार पार्किंग, मालवीय रोड, गांधी उद्यान पार्किंग, महालक्ष्मी पार्किंग पंडरी के चारों ओर स्थित पार्किंग में, जीई रोड पर सेंट्रल लाईब्रेरी के सामने, आमानाका के पास, जोन 10 कार्यालय, एलआईसी स्टाॅफ क्वार्टर के पास शंकरनगर, अनुपम गार्डन नेकी की दीवार के पीछे चार्जिंग स्टेशन खुलेगा। संचालन पीपीपी मोड पर होगा। इंडियन ऑयल काॅर्पोरेशन के साथ एमओयू किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृत किया गया। इस कंपनी को 10 वर्षों की लीज पर जमीन नगर निगम देगा।