Raipur Police: गुंडागर्दी, नशा बेचने वाले, हुड़दंग और चंदा-चकोरी करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। शहर के तीनों पुलिस जोन में 2500 पुलिस जवान तैनात रहेंगे। थानों को एक्स्ट्रा बल दिया गया है..
Raipur Police: शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने के लिए पुलिस ने तगड़ी व्यवस्था की है। इस बार प्रमुख इलाकों में आसमान से ड्रोन निगरानी करेंगे। गुंडागर्दी, नशा बेचने वाले, हुड़दंग और चंदा-चकोरी करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। सोमवार को सभी जोन में पुलिस ने दलबल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। शहर के तीनों पुलिस जोन में 2500 पुलिस जवान तैनात रहेंगे। थानों को एक्स्ट्रा बल दिया गया है। घनी आबादी, गली-मोहल्ले वाले इलाकों पर पुलिस का फोकस का रहेगा। डॉयल 112 की टीम भी अलर्ट मोड पर रहेगी। उल्लेखनीय है कि शहर में 2 मार्च से ही होली का माहौल है।
होली के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए थानों की टीम के अलावा क्राइम ब्रांच की 25 टीमें तैनात रहेंगी। टीम सिविल ड्रेस में अलग-अलग इलाकों में भ्रमण करेगी। गुंडागर्दी करने, नशा बेचने वाले, रंगदारी करने वाले आदि के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
इस बार यातायात पुलिस भी जगह-जगह स्टॉपर लगाकर वाहनों की चेकिंग करेगी। नशा करके वाहन चलाने वालों की जांच करेगी। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस के 450 जवान अलग-अलग पॉइंट पर तैनात रहेंगे। तीन सवारी वाहन चलाने वालों, शराब पीकर वाहन चलाने, अधिक रफ्तार और स्टंट करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
रायपुर ग्रामीण में भी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की विशेष तैयारी की है। सभी थानेदारों को अपने-अपने क्षेत्र के सक्रिय और निगरानी बदमाशों कार्रवाई के अलावा संवेदनशील इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग करने कहा गया है।
होली के दौरान किसी भी तरह की अपराधिक या अवैध गतिविधि, गुंडागर्दी, नशे की सामग्री बेचने आदि की सूचना मिलने पर तत्काल डॉयल 112 में शिकायत करें।
105-बाइक पेट्रोलिंग दल
73-थाना पेट्रोलिंग वाहन
15-एडी पार्टी
40 फिक्स चेकिंग प्वाइंट (थानों के)
पुलिस हर स्तर पर तैयारी की है। एक्स्ट्रा फोर्स तैनात की गई है। संवेदनशील इलाकों की ड्रोन से निगरानी की जाएगी। किसी तरह की घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल एक्शन लेगी। क्राइम ब्रांच की टीम के सदस्य भी अलग-अलग इलाकों में तैनात किए गए हैं।
-डॉक्टर संजीव शुक्ला, सीपी, रायपुर