Raipur Water Supply: प्लांट के क्लीयर वाटर डीआई राइजिंग पाइप लाइन में लीकेज हुआ है। इसलिए सुबह के समय जलापूर्ति करने के बाद मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा।
Raipur Water Supply: @कमल शुक्ला। शहर के बड़े हिस्से में शुक्रवार को 11 टंकियों से पीने का पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसलिए सुबह ही सभी खाली बर्तनों को भरकर रखना होगा। निगम की मेन राइजिंग लाइन जो सीधे फिल्टर प्लांट से जुड़ी है, उसमें दो जगहों पर लीकेज है। इसे सुधारने के लिए निगम का जल विभाग जुटेगा। इस दौरान 150 एमएलडी क्षमता वाला पानी प्लांट शटडाउन रहेगा। ऐसी स्थिति में करीब दो लाख आबादी को शाम के समय नलों से पानी नहीं मिलेगा।
निगम के फिल्टर प्लांट कार्यपालन अभियंता नरसिंह फरेन्द्र ने बताया कि 150 एमएलडी फिल्टर प्लांट से 11 टंकियां प्रभावित होंगी। क्योंकि प्लांट के क्लीयर वाटर डीआई राइजिंग पाइप लाइन में लीकेज हुआ है। इसलिए सुबह के समय जलापूर्ति करने के बाद मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा। मेन पाइप लाइन पचपेड़ीनाका और तेलीबांधा थाना के ठीक सामने स्थित पाइप लाइन खंड में संपन्न किया जाना है। इस मरम्मत के लिए 10 अप्रैल को 6 घंटे का शटडाउन लिया जाएगा। इस वजह से शाम को जलप्रदाय नहीं होगा।
इन प्रमुख जलागारों में लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सडडू, दलदल सिवनी, कचना, आमासिवनी, देवपुरी एवं जोरा शामिल है। उन्होंने बताया कि इन टंकियों से सुबह के समय जलापूर्ति होगी। केवल शाम को प्रभावित रहेगी। ऐसी स्थिति में टैंकरों से सप्लाई कराने का इंतजाम जोनों से कराया जाएगा।
शटडाउन के कारण 11 पानी टंकियों से शाम को पानी सप्लाई नहीं होगी। इनमें लालपुर, अमलीडीह, मोवा, अवंति विहार, मंडी, सडडू, दलदल सिवनी, कचना, देवपुरी, आमा सिवनी और जोरा क्षेत्र शामिल है। इस शटडाउन के कारण इलाकों के 1 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित होंगे. हालांकि 11 अप्रैल की सुबह से जलप्रदाय सामान्य हो जाएगा।
पचपेड़ी नाका क्षेत्र में पाइपलाइन के ऊपर स्थित बिजली पोल मरम्मत कार्य में बाधा बन रहा है। इसे हटाने के लिए आसपास के हजारों घरों की बिजली सप्लाई कुछ समय के लिए बंद रखनी पड़ेगी। इसके साथ ही, पाइपलाइन के पास की सर्विस रोड को भी काम के दौरान बंद किया जाएगा, जिससे यातायात प्रभावित होगा और मुख्य मार्गों पर दबाव बढ़ सकता है।