रायपुर

अभनपुर में हादसा: घर लौट रहे चार युवकों को यात्री बस ने कुचला, तीन की दर्दनाक मौत, एक गंभीर

Raipur road accident: एक ही बाइक में सवार थे। तभी सामने से आ रही राजधानी ट्रेवल्स की बस ने अपनी चपेट में ले लिया। बस की ठोकर से चारों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। एक युवक का सिर बस के नीचे आ जाने से बुरी तरह कुचला गया..
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Feb 2024, 4:40 PM IST
bus_accident.jpg

Abhanpur road accident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अभनपुर इलाके में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार यात्री बस की ठोकर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल का उपचार अभनपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा बीती रात 12 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। अभनपुर निवासी चारों युवक केटरिंग का काम कर देर रात घर लौट रहे थे। सभी एक ही बाइक में सवार थे। तभी सामने से आ रही राजधानी ट्रेवल्स की बस ने अपनी चपेट में ले लिया। बस की ठोकर से चारो युवक बुरी तरह से घायल हो गए। एक युवक का सिर बस के नीचे आ जाने से बुरी तरह कुचला गया।

बस की टक्कर से बाइक के चिथड़े उड़ गए। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार राजू सिंह, सागर यादव, मोहित साहू बस के नीचे आ गए। जहां उनका सिर दबकर बुरी तरह कुचला गया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक अन्य युवक जसदीप पाल गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे अभनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने यात्री बस को अपने कब्जे में ले लिया है। केस दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Published on: