35 दिन, 7 करोड़ का घाटा आज से अमरकंटक समेत अन्य ट्रेनें लौटेंगी पटरी पर

35 दिन बाद बुधवार से मंडल की महत्वपूर्ण गाडि़यां छत्तीसगढ़, गोंडवाना ,अमरकंटक एक्सप्रेस सहित दो दर्जन गाडिय़ा अब समान्य रूट से अपने गंतव्य स्थान को रवाना होगीं
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Jul 2015, 10:01 AM IST
railway station
railway station
रायपुर.
ईटारसी के आरआरआई केबिन ने मंगलवार से काम करना शुरू कर दिया है । 35 दिन बाद बुधवार से मंडल की महत्वपूर्ण गाडि़यां छत्तीसगढ़, गोंडवाना ,अमरकंटक एक्सप्रेस सहित दो दर्जन गाडिय़ा अब समान्य रूट से अपने गंतव्य स्थान को रवाना होगीं।


319 ट्रेनें कैंसिल 50 ट्रेनें डायवर्ट

करीब एक महीने से केबिन की मरम्मत की जा रही थी । इस दौरान मंडल की 319 यात्री ट्रेनों को कंैसिल किया गया जिसमें से अतिरिक्त ट्रेनें 164 एवं यात्री ट्रेनें 155 रही। जबकि 50 ट्रेनों को डायवर्ट रूट से चलाया गया।

मंडल में 7980 एवं जोन में 116900 टिकट कैसिल: डायवर्ट एवं कैसिल ट्रेनों के कारण जोन में 116900 यात्रियों ने टिकट कैंसिल करायें। जिसकी कीमत 57431861 रूपये है इसमें से रायपुर मंडल में 7980 यात्रियों का टिकट शामिल है। जिसकी कीमत 5125448 रूपये है।


एक महीने ज्यादा समय तक रूट प्रभावित होने के बाद बुधवार से मंडल एवं जोन की सभी गाडियां तमाम गाडि़यां समान्य रूट से चलेगी। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।

रतन बसाक, पीआरओ, रायपुर मंडल

Published on: