
रायपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Cm Ashok Gehlot) के छत्तीसगढ़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सीएम भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ सरकार (chhattisgarh govt) के मंत्रियों के साथ आदर्श गोठान बनचरौदा देखने पहुंचे। अशोक गहलोत ने भूपेश बघेल की पहल नरवा, गरवा, घुरवा एवं बाड़ी विकास योजना के कार्यों को एक नवाचार बताते हुए छत्तीसगढ़ सरकार की तारीफ की।
एआईसीसी के महासचिव (AICC General Secretary) अशोक गहलोत ने कहा कि महात्मा गांधी (mahatma gandhi) का सपना था कि वे कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ ही ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाया जाए। उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाया जाए। गहलोत बोले कि छत्तीसगढ़ में गोठान के माध्यम से हो रहे कार्यों को देखने के बाद यह स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गांधीजी के सपनों को सही मायने में साकार कर रहे हैं।
हनी ट्रैप केस : सुंदरियों की डायरी ने उगले राज, ये हैं छत्तीसगढ़ के पंछी
[typography_font:18pt;" >राजस्थान के मंत्रियों ने भी देखा गोठान
रायपुर जिले के आरंग में सुराजी गांव योजना के तहत बनाए गए आदर्श गोठान को देखने पहुंचे राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान में भी नंदी गौशाला स्थापित कर इस नवाचार को अपनाने की बात कही। आदर्श गोठान के अवलोकन के दौरान राजस्थान के कृषि मंत्री लालचंद कटारिया (lalchand kataria), गौ-पालन मंत्री गोपाल बाडि़हया एवं विधायक रोहित वोहरा भी उनके साथ थे।
नेता रात 2-2 बजे तक करते थे मोबाइल से चैटिंग
[typography_font:18pt;" >भूपेश बघेल ने दी जानकारी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का ज्यादातर आर्थिक आधार कृषि है। नरवा, गरवा, घुरवा एवं बाड़ी के माध्यम से किसान अपना जीवकोपार्जन बेहतर तरीके से कर सके और आर्थिक रूप से समृद्ध बन सके यही कांग्रेस सरकार का प्रमुख उद्देश्य है। इस दिशा में कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेशभर में गोठान से जैविक खाद का निर्माण कर खाद का उपयोग कृषि कार्यों और सब्जी उत्पादन में किया जा रहा है। गोठान में पशुओं को स्वच्छ पेयजल, बीमारी से उपचार की सुविधा, सोलर सिस्टम, चारा की व्यवस्था की जा रही है।
भूपेश सरकार का बड़ा फैसला, पुलिस के तीन डीजी का प्रमोशन किया निरस्त
[typography_font:18pt;" >राजस्थान क्लब के पदाधिकारी मिले गहलोत से
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) से रायपुर के स्वामी विवेकानंद माना विमानतल पर राजस्थान क्लब के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर परम्परागत ढंग से उनका स्वागत किया। अशोक गहलोत से मुलाकात करने वाले राजस्थान क्लब के पदाधिकारियों में मुख्य रूप से इंदरचंद धाड़ीवाल, मदनलाल तालेड़ा, कैलाश रारा, श्रीमती शीला प्रजापति व श्रीमती लीला प्रजापति शामिल थीं।