रायपुर

Khallari Ropeway Accident Update: रोपवे हादसे में दूसरी मौत, किसान ने ईलाज के दौरान तोडा दम, 5 अन्य घायलों की हालत नाजुक…

Khallari Ropeway Accident Update: श्रद्धालु जब मंदिर में दर्शन कर वापस लौट रहे थे तभी अचानक रोप-वे का केबल टूट गया, जिससे एक ट्रॉली अनियंत्रित होकर 60 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

2 min read
Mar 25, 2026
खल्लारी रोप-वे हादसे में घायल ने दम तोड़ा (Photo Patrika)

Khallari Ropeway Accident Update: महासमुंद जिले में भीमखोज के निकट खल्लारी मंदिर में हुए रोप-वे हादसे में एक और मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक गोविंद स्वामी (47) वेंटिलेटर पर थे। उन्होंने मंगलवार रात करीब 9 बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वे पेशे से किसान थे। इससे पहले इस हादसे में रायपुर निवासी महिला शिक्षिका आयुषी की मौत हो गई थी।

अब तक इस हादसे में दो लोग जान गंवा चुके हैं। बता दें कि यह हादसा रविवार की सुबह हुआ था। सभी श्रद्धालु जब मंदिर में दर्शन कर वापस लौट रहे थे तभी अचानक रोप-वे का केबल टूट गया, जिससे एक ट्रॉली अनियंत्रित होकर 60 फीट गहरी खाई में जा गिरी। वहीं, दूसरी ट्रॉली स्टेशन से टकरा गई। इस हादसे में कुल 16 श्रद्धालु घायल हुए थे। जानकारी के मुताबिक घायलों में पांच लोगों की हालत नाजुक है।

मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए की मदद

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर में हुई रोप-वे दुर्घटना में दिवंगत श्रद्धालुओं के परिजनों को 5 लाख रुपए एवं घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने का निर्णय लिया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना भी जताई हैं। घटना की विस्तृत जांच जारी है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश

FIR और उच्च स्तरीय जांच: लापरवाही बरतने वाली कंपनी और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। प्रशासन को इस पूरी दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने रोपवे का संचालन तत्काल प्रभाव से पूरी तरह बंद कर दिया है।

हादसे में हताहतों की विस्तृत सूची

मृतक

आयुषी धावरे (28) वर्ष
गोविन्द स्वामी (47) वर्ष

घायल श्रद्धालु

  1. ऋषभ धावरे (29 वर्ष)
  2. छायांश धावरे (16 वर्ष)
  3. मनस्वी उपासे (12 वर्ष)
  4. तनलाल नागेश्वर (65 वर्ष)
  5. हेमलाल नागेश्वर (38 वर्ष)
  6. हेमिन नागेश्वर (62 वर्ष)
  7. कुलशी नागेश्वर (35 वर्ष)
  8. पूर्वी नागेश्वर (7 वर्ष)
  9. टिया नागेश्वर (3 वर्ष)
  10. अमलेश नागेश्वर (30 वर्ष)
  11. कुमेश साहू (42 वर्ष)
  12. टोमेश्वरी साहू (30 वर्ष)
  13. हर्ष साहू (9 वर्ष)
  14. नमिता स्वामी (48 वर्ष)
  15. कुशामिता स्वामी (10 वर्ष)
Updated on:
25 Mar 2026 11:31 am
Published on:
25 Mar 2026 11:30 am
Also Read
View All

अगली खबर