रायपुर

अश्लील सीडी कांड में चौंका देने वाला खुलासा, कैलाश मोरारका सेक्स सीडी देखने गया था मुंबई

छत्तीसगढ़ सीडी कांड की सीबीआइ जांच में पता चला है कि इस मामले के मुख्य आरोपी कैलाश मोरारका ने विनोद वर्मा की गिरफ्तारी से पहले कुछ ही दिनों के अंतराल में बार-बार मुम्बई की यात्राएं की हैं।

2 min read
Sep 29, 2018
देश का इकलौता एेसा अस्पताल जहां Free में होता है दिल की बिमारीयों का इलाज

आवेश तिवारी/रायपुर. छत्तीसगढ़ सीडी कांड की सीबीआइ जांच में पता चला है कि इस मामले के मुख्य आरोपी कैलाश मोरारका ने वर्ष 2017 में 4 से 28 सितम्बर के बीच मुम्बई और रायपुर आने-जाने के आठ टिकट बुक कराए थे। विनोद वर्मा की गिरफ्तारी से पहले कैलाश मोरारका ने कुछ ही दिनों के अंतराल में बार-बार मुम्बई की यात्राएं की हैं। इनमें से एक बार 5 सितम्बर 2017 को कैलाश मोरारका रिंकू खनुजा के साथ मुम्बई गया था। रिंकू ने बाद में आत्महत्या कर ली। बता दें कि सीबीआइ ने रिंकू को भी इस मामले में आरोपी बनाया था। सीबीआइ के दस्तावेजों से पता चलता है कि कैलाश मोरारका ने विनोद वर्मा की गिरफ्तारी से 10 दिन पहले 16 अक्टूबर को भी मुम्बई की फ्लाइट बुक कराई थी।

टीम पहुंचने से पहले शुरू हो गई थी जांच
सीबीआइ की चार्जशीट में सर्वाधिक चौंका देने वाला खुलासा यह है कि छत्तीसगढ़ पुलिस विनोद वर्मा की गिरफ्तारी से तीन दिन पहले से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौजूद थी। राजेंद्र कुमार कंवर नाम के सब इंस्पेक्टर ने सीबीआइ को बताया है कि एक दूसरे आपराधिक मामले में किसी के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर रखने के लिए मैं और एक कांस्टेबल गुरुदयाल 23 अक्टूबर को ही दिल्ली पहुंच गए थे।

26 को मेरे पास क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर संजय सिंह का फोन आया कि तुम तत्काल लाला लाजपत राय मार्केट जाओ और वहां पर सुपरटोन डिजिटल शॉप का पता लगाओ। उन्होंने मुझे इशु नारंग का नम्बर भी दिया, जो कि गीता कॉलोनी दिल्ली में रहता है। मैं अपने कांस्टेबल के साथ इशु नारंग के पास गया एवं इशु और उसके पिता को गीता कॉलोनी ले आया, तब तक छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम दिल्ली पहुंच चुकी थी। इशु नारंग ने माना कि विनोद वर्मा ने 1000 सीडी का ऑर्डर दिया है, जिसके बाद अलसुबह छापेमारी की गई थी।

सीबीआइ से पूछताछ में अब गवाह बन चुके लवली खनूजा ने बताया था कि कैलाश मोरारका ने मुझसे कबूला था कि वह रिंकू को लेकर अश्लील वीडियो देखने मुम्बई गए थे और वहां चार-पांच दिन रुके थे। लवली का कहना था कि मामले के खुलासे के बाद रिंकू ने उसे बताया था कि मंत्री की अश्लील वीडियो की 75 लाख रुपए में सौदेबाजी हो गई है। लवली का कहना था कि कैलाश मोरारका ने 20 लाख रुपए रायपुर में और बाकी 55 लाख रुपए मुंबई में रिंकू खनुजा और विजय पंड्या को दिए थे।

लवली खनुजा ने यह भी माना कि उसने विजय पंड्या को 6 लाख रुपए मराठी फिल्म में पैसा लगाने के लिए दिए थे, लेकिन वह पैसा वापस नहीं मिला है। लवली ने सीबीआइ को बताया कि घटना का खुलासा होने के बाद मैंने एक स्थानीय चैनल के मालिक को बता दिया था कि मेरे भाई ने ही यह अश्लील सीडी बनवाई है। इसके बाद चैनल के मालिक ने मंत्री को फोन मिलाया और उनको अपने कार्यालय बुलाया।

ये भी पढ़ें

जेल से बाहर आते ही भूपेश का सरकार पर हमला, कहा- सीडीकांड मुझे प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने की साजिश
Published on:
29 Sept 2018 01:59 pm
Also Read
View All