रायपुर

एलीट रेड को हराकर शेरा क्रीड़ा समिति पहुुची सेमीफाइनल में

ग्रास रूट्स फुटबॉल चैंपियनशिप
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 May 2025, 9:25 PM IST
Feature image

रायपुर। सप्रे शाला मैदान में ग्रांसरुट्स फुटबॉल चैंपियनशीप में सब जूनियर बॉयज़ सेमीफाइनल मुकाबले मंगलवार को हुए। पहला मैच शेरा क्रीड़ा समिति बनाम एलीट रेड के बीच हुआ। मैच के पहले हाफ में शेरा क्रीड़ा समिति के ​खिलाड़ीअतिदेश देव नें गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। ब्रेक के बाद जयंत सागर, देवेश बाग और निखिल पटेल ने एक-एक गोल कर मैच टीम के नाम कर दिया। शेरा क्रीड़ा समिति ने यह मुकाबला 4-0 से जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

दिन का दूसरा मैच वीएस क्लब और ब्रह्मविद फुटबॉल अकादमी के बीच हुआ। इस मैच के पहला हाफ तक मैच में कोई भी गोल नही हो पाया था। ब्रह्मविद के समर्थ सचदेव ने दूसरा हाफ में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। यह मुकाबला 1-0 से जीत ब्रह्मविद फुटबॉल अकादमी ने फाइनल में अपनी जगह बनाई।

Updated on:
20 May 2025, 9:25 PM IST
Published on: