रायपुर

ASP आकाश राव केस की जांच करेगी SIA, :स्पेशल टीम में SP, ASP और TI समेत ASI….गृह विभाग ने जारी किया आदेश

CG News: नक्सली के आईईडी ब्लास्ट में शहीद एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे घटना की जांच स्टेट इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एसआईए) करेगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Jun 2025, 10:03 AM IST
शहीद एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे (Photo - Patrika )
शहीद एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे (Photo - Patrika )

CG News: नक्सली के आईईडी ब्लास्ट में शहीद एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे घटना की जांच स्टेट इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एसआईए) करेगी। इस संबध में गृह विभाग ने आदेश जारी किया है। जांच टीम में एसआईए के एसपी समेत 6 पुलिसकर्मी शामिल किए गए हैं। इसमें एसपी, एएसपी, टीआई और एसआई शामिल हैं।

आदेश के मुताबिक, एसपी नीरज चंद्राकर टीम को लीड कर रहे हैं। एसआईए की टीम दो दिनों में सुकमा रवाना होगी। टीम घटना स्थल से सबूत जुटाएगी। साथ ही आईईडी ब्लास्ट करने वाले नक्सलियों का पता लगाकर गिरफ्तारी करेगी। डीजीपी अरूण देव गौतम और एसआईए डायरेक्टर अंकित गर्ग ने जांच टीम को विशेष निर्देश दिए हैं।

बता दें कि एएसपी आकाश राव गिरपुंजे उप पुलिस अधीक्षक कोंटा भानुप्रताप चंद्राकर, निरीक्षक सोनल गवला और अन्य जवानों के साथ क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा वाहन जलाने की घटना की जांच करने पैदल गश्त पर निकले थे। सर्च ऑपरेशन के दौरान कोंटा-एर्राबोरा मार्ग पर डोंड्रा के पास आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से एएसपी आकाश राव शहीद हुए थे।

गिरपुंजे वामपंथ उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में दी थी सेवाएं

आकाश राव गिरपून्जे रायपुर जिले के निवासी थे और 2013 बैच के सीधी भर्ती डीएसपी थे। सुकमा से पहले उन्होंने महासमुंद और रायपुर जिलों में सेवाएं दी हैं। रायपुर के सिविल लाइन थाने में वे सीएसपी भी रहे हैं। वर्ष 2024 से वे कोंटा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवा दे रहे थे। वे छत्तीसगढ़ पुलिस के सबसे साहसी योद्धाओं में से एक थे, जिन्होंने मानपुर-मोहला और सुकमा जैसे वामपंथ उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दी थी।

Updated on:
14 Jun 2025, 10:03 AM IST
Published on: