23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / CG School News: 16 जून से शुरू होगा शाला प्रवेशोत्सव, जानें क्या होगी स्कूलों की नई टाइमिंग?

CG School News: 16 जून से शुरू होगा शाला प्रवेशोत्सव, जानें क्या होगी स्कूलों की नई टाइमिंग?

CG School News: प्रदेश में 16 जून से नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होने जा रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के समस्त जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर ‘‘शाला प्रवेशोत्सव’’ में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 14 Jun 2025, 9:52 AM IST

प्रतीकात्मक फोटो (क्रेडिट- फ्रीपिक)

प्रतीकात्मक फोटो (क्रेडिट- फ्रीपिक)

CG School News: प्रदेश में 16 जून से नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होने जा रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के समस्त जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर ‘‘शाला प्रवेशोत्सव’’ में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। इसका उद्देश्य राज्य में शिक्षा के क्षेत्र को सशक्त बनाने और शत-प्रतिशत बच्चों का विद्यालयों में नामांकन करना है।

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि प्रदेश को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने का लक्ष्य चुनौतीपूर्ण अवश्य है, परंतु यह असंभव नहीं है। उन्होंने कहा कि ‘‘असंभव को संभव’’ बनाने के लिए समाज के हर वर्ग को मिलकर सार्थक प्रयास करने होंगे। इसके लिए सबसे पहले यह जरूरी है कि कोई भी बच्चा विद्यालय से वंचित न रहे और सभी बच्चों का समय पर प्रवेश हो।

मुख्यमंत्री ने लिखा है, राज्य में शिक्षा का अधिकार अधिनियम प्रभावशील है तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत यह तय किया गया है कि कक्षा 12वीं तक शाला त्याग दर को धीरे-धीरे शून्य किया जाए।

यह भी पढ़े: World Blood Donor Day: भ्रांतियों की वजह से घट रहा रक्तदान, जरूरत 3 लाख यूनिट की, मिल रहा सिर्फ दो लाख

मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान की भी होगी शुरुआत

मुख्यमंत्री साय ने जानकारी दी कि राज्य सरकार द्वारा ‘‘मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान’’ की शुरुआत की जा रही है। इसका उद्देश्य शासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता को सुधारना है। इसके साथ ही सरकार द्वारा शिक्षकों एवं विद्यालयों का युक्तियुक्तकरण करते हुए शिक्षकविहीन और एकल शिक्षकीय विद्यालयों में शिक्षकों की प्राथमिकता से पदस्थापना की गई है, जिससे शिक्षा का अधिकार हर बच्चे तक पहुंच सके।

उन्होंने आशा जताई कि सभी जनप्रतिनिधि इस अभियान का नेतृत्व कर सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करेंगे और छत्तीसगढ़ को एक शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर राज्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

गर्मी को देखते हुए ये रह सकता है स्कूल का समय

बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। अब प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और हायर सेकेंडरी स्कूलों का संचालन सुबह 7 बजे से 11 बजे तक किया जाएगा। वहीं दो पालियों में चलने वाले स्कूलों (CG School News) में हायर सेकेंडरी की कक्षाएं सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगी। हालांकि मानसून के आगमन के बाद या परिस्थितियों में बदलाव के अनुसार, समय में पुनः संशोधन किया जा सकता है। आमतौर पर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे या 3 बजे तक ज्यादा संभावना है।