रायपुर

इंटरसिटी, अम्बिकापुर एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनों के स्लीपर कोच जनरल में बदले

रायपुर समेत राज्य के लोगों को आवाजाही में मिली सुविधा

less than 1 minute read
Oct 07, 2022

त्योहारी सीजन में हर आने-जाने वाली ट्रेनें पूरी तरह से पैक चल रही हैं। ऐसे समय में रेलवे ने चार ट्रेनों के स्लीपर को जनरल कोच घोषित कर दिया है। ताकि हर दिन आवाजाही करने वाले सैकड़ों यात्रियों को सुविधा हो सके। क्योंकि ऐसे यात्रियों को जनरल कोचों में खड़े होने तक भी जगह नहीं मिलती है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार बिलासपुर जोन से चलने वाली ऐसी चार ट्रेनों में जनरल टिकट से सफर की सुविधा बहाल की गई है। गाड़ी संख्या 11040 गोंदिया-छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस के एस-2 एवं एस-7, गाड़ी संख्या 12855/12856 बिलासपुर-इतवारी-बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के एस-10 एवं एस-11, गाड़ी संख्या 18242 अम्बिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस के एस-6, गाड़ी संख्या 18207 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस के एस-13 को सामान्य कोच घोषित कर दिए जाने से छत्तीसगढ़ राज्य के यात्रियों को अधिक सुविधा हो रही है।

बिलासपुर-पुणे दोनों तरफ 13 व 14 अक्टूबर को रद्द
मध्य रेलवे के सोलापुर मंडल अपने क्षेत्र के काष्टी एवं बेलवंडी स्टेशन के बीच रेल लाइन दोहरीकरण करा रहा है। इसी लाइन से होकर बिलासपुर-पुणे-बिलासपुर एक्सप्रेस आती-जाती है। इसलिए अब 13 अक्टूबर को बिलासपुर से गाड़ी संख्या 12849 बिलासपुर-पुणे एक्सप्रेस रद्द कर दी गई है। इसलिए पुणे से बिलासपुर आने वाली ट्रेन नंबर 12850, 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी। इस ट्रेनें में राज्य के आम यात्रियों के अलावा कारोबारी भी काफी संख्या में सफर करते हैं। उनका रिजर्वेशन टिकट कैंसिल हो रहा है।

Published on:
07 Oct 2022 07:57 pm
Also Read
View All