
रायपुर. माना एयरपोर्ट में 24 घंटे विमानों की पार्किंग को लेकर रास्ता साफ हो चुका है। अधोसंरचना के मुताबिक माना एयरपोर्ट में नाइट लंैडिंग के लिए पर्याप्त सुविधाएं मौजूद हैं। अब इसके लिए एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया से हरी झंडी मिलने का इंतजार किया जा रहा है।
एयरपोर्ट अथॉरिटी को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। 15 अगस्त के बाद दिल्ली में आयोजित बैठक में एयरपोर्ट प्रबंधन के जरिए प्रजेंटेशन के बाद नाइट लैडिंग के लिए लगने वाले मैनपॉवर पर भी चर्चा की जाएगी। नाइट लैडिंग के लिए माना एयरपोर्ट में सीआईएसएफ, ग्राउंड स्टॉफ सहित अन्य कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ानी होगी, जिसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है।
नाइट लैडिंग से बड़ा फायदा यह होगा कि माना एयरपोर्ट से सुबह 5 से 6 बजे के बीच उड़ान की सुविधा होगी। वर्तमान में 7 से 8 बजे पहली फ्लाइट मिलती है। गौरतलब है कि माना एयरपोर्ट में रन-वे विस्तार का काम भी पूरा हो चुका है। वर्तमान में यहां रन-वे की लंबाई 2650 मीटर से बढक़र 3251 मीटर हो चुकी है। लगभग 200 करोड़ की लागत से बने नए रन-वे का इस्तेमाल फिलहाल नहीं किया जा रहा है।
इंडिगो ने प्रस्ताव दिया : इधर, इंडिगो ने नाइट लैडिंग के लिए एयरपोर्ट प्रबंधन को प्रस्ताव दे दिया है। संभवत: माना एयरपोर्ट में नाइट लैडिंग के बाद सुबह पहली उड़ान दिल्ली, मुंबई के लिए मिलेगी।
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर एयरपोर्ट को हाई-अलर्ट जोन घोषित किया जा चुका है। यहां विजिटर्स की एंट्री पर फिलहाल प्रतिबंध लगा दिया गया है। एयरपोर्ट परिसर में अब उड़ान भरने वाले यात्रियों को ही जाने की अनुमति मिलेगी। सुरक्षा की दृष्टि से जांच-पड़ताल भी बढ़ा दी गई है। १५ अगस्त तक एक हफ्ते के लिए हाई-अलर्ट में यात्रियों से भी अपील की है कि वे यात्रा नियमों का पालन करें।
माना एयरपोर्ट में रन-वे विस्तार का काम भी पूरा हो चुका है। वर्तमान में यहां रन-वे की लंबाई 2650 मीटर से बढक़र 3241 मीटर हो चुकी है। लगभग 200 करोड़ की लागत से बने नए रन-वे का इस्तेमाल फिलहाल नहीं किया जा रहा है। इसके लिए भी अथारिटी की अनुमति का इंतजार है।
माना एयरपोर्ट के निदेशक आर.सहाय ने कहा कि नाइट लंैडिंग के लिए एयरपोर्ट अथारिटी से मंजूरी मिलने की उम्मीद है। एयरपोर्ट में सुविधाओं की दृष्टि से हमारी तैयारी पूरी है। इसके लिए भी अथॉरिटी की अनुमति का इंतजार है।