रायपुर

सड़कों पर मवेशियों से कैसे परेशान हैं? फोटो भेजकर बनें पत्रिका के अभियान का हिस्सा

Patrika Abhiyan: सड़कों पर मवेशियों से बढ़ रही परेशानी और हादसों के खतरे को सामने लाने के लिए पत्रिका का अभियान। आप भी सड़क पर मवेशियों की फोटो WhatsApp कर अभियान का हिस्सा बनें।
2 min read
Aug 23, 2026
Patrika Abhiyan
Patrika Abhiyan

Patrika Abhiyan: छत्तीसगढ़ में सड़कों पर घूमते मवेशी अब सिर्फ यातायात व्यवस्था के लिए चुनौती नहीं हैं, बल्कि लोगों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। शहरों से लेकर कस्बों और गांवों तक सड़कों पर मवेशियों के जमावड़े के कारण आए दिन वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई जगह सड़क के बीच बैठे मवेशियों के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस गंभीर समस्या को लेकर पत्रिका लगातार अभियान चला रहा है। इसके बावजूद सड़कों पर मवेशियों की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। कोर्ट की ओर से भी शासन-प्रशासन को कई बार फटकार लगाई जा चुकी है। ऐसे में अब इस अभियान में आम लोगों की सहभागिता बेहद जरूरी है।

सड़क पर मवेशी दिखें तो भेजें फोटो

अगर आपके इलाके की सड़क पर मवेशियों का जमावड़ा है या मवेशियों के कारण आपको परेशानी हो रही है, तो आप इसकी तस्वीर पत्रिका को भेज सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए मोबाइल नंबर पर WhatsApp के जरिए फोटो भेजना होगा।

WhatsApp नंबर: 79747 09484

इस अभियान से कई लोग प्रेरित होकर हमें तस्वीरें भेज चुके है :-

Patrika Abhiyan

रायपुर कुकरीपारा चौक का मामला है।

Patrika Abhiyan

यहां किराए की जमीन लेकर डेयरी संचालित की जाती है।

Patrika Abhiyan

बोरसी-भाठा रोड पर बोरसी अंडरब्रिज से बेथल स्कूल तक, बोरसी, दुर्ग।

Patrika Abhiyan


नगर पंचायत मारो वार्ड क्रमांक 7, 8 चंदखुरी से उमरिया रोड की तस्वीर जितेंद्र तिवारी ने भेजी है।

Patrika Abhiyan

वार्ड क्रमांक 12, 15 नगर पंचायत मारोचंदखुरी से उमरिया रोड की तस्वीर जितेंद्र तिवारी ने भेजी है।

Patrika Abhiyan

चंदखुरी से उमरिया रोड की तस्वीर जितेंद्र तिवारी ने भेजी है।

Updated on:
23 Aug 2026 07:23 pm
Published on:
23 Aug 2026 07:23 pm