23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर में दिव्यांगजनों के लिए 31 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 30 पदों पर होगी भर्ती,12 हजार तक मिलेगा वेतन

Job fair in Raipur रायपुर में दिव्यांगजनों के लिए 31 अगस्त 2026 को रोजगार मेला लगेगा। फ्लिपकार्ट की इंस्टाकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड 30 असिस्टेंट पदों पर भर्ती करेगी
2 min read
Google source verification
Rozgar Mela

दिव्यांगजनों के लिए 31 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला (photo Patrika )

Rozgar Mela: दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रायपुर में विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। विशेष रोजगार कार्यालय और डॉ. रेड्डीज फाउंडेशन के पीडब्ल्यूडी सेंटर, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में यह रोजगार मेला 31 अगस्त 2026 को आयोजित होगा। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनी इंस्टाकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड (फ्लिपकार्ट) द्वारा असिस्टेंट के पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और पात्र दिव्यांग अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं।

सुंदर नगर में सुबह 11 बजे से शुरू होगा रोजगार मेला

रोजगार मेला 31 अगस्त को डॉ. रेड्डीज फाउंडेशन, पीडब्ल्यूडी सेंटर, सुंदर नगर रायपुर में आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों के लिए मेले का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। विशेष रोजगार कार्यालय की उप संचालक डॉ. शशीकला अतुलकर ने बताया कि मेले के माध्यम से दिव्यांगजनों को निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है।

असिस्टेंट के 30 पदों पर होगी भर्ती

इस रोजगार मेले में इंस्टाकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड (फ्लिपकार्ट) द्वारा असिस्टेंट के कुल 30 पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके साथ ही आवेदक की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया में सफल अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 10 हजार से 12 हजार रुपए प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। ऐसे में नौकरी की तलाश कर रहे पात्र दिव्यांग युवाओं के लिए यह रोजगार मेला एक अच्छा अवसर हो सकता है।

रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन जरूरी

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल erojgar.cg.gov.in अथवा मोबाइल में उपलब्ध ‘छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप’ के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। अभ्यर्थी का रोजगार पंजीयन होना अनिवार्य है। बिना रोजगार पंजीयन के मेले में शामिल होने में परेशानी हो सकती है। इसलिए पात्र अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय से पहले अपना पंजीयन और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें।