रोजगार मेले का आयोजन 24 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। इसके लिए स्थान जिला रोजगार कार्यालय, जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज परिसर, ग्राम जमकोर, मुंगेली निर्धारित किया गया है। रोजगार विभाग ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाएं।