रायपुर

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई.. सड़क हादसों से बचने के लिए सीटबेल्ट, हेलमेट पहनना अनिवार्य

CG Accident News: रायपुर प्रदेश में बढ़ रहे सड़क हादसों पर ब्रेक लगाने के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
2 min read
• •
Updated: 5 Jan 2025, 11:12 AM IST
cg news

CG Accident News: छत्तीसगढ़ के रायपुर प्रदेश में बढ़ रहे सड़क हादसों पर ब्रेक लगाने के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इसके लिए प्रदेशभर में जल्दी ही अभियान चलाया जाएगा। हादसों की समीक्षा करने के लिए सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेटी अध्यक्ष एवं सेवानिवृत न्यायामूर्ति अभय मनोहर सप्रे ने शनिवार को न्यू सर्किट हाउस में बैठक ली।

CG Accident News: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों पर लगेगा ब्रेक

इस दौरान उन्होंने ब्लैक स्पॉट को सुधारने और ट्रामा केयर सेंटर को बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होने बताया कि सड़क हादसों को रोकने के लिए संयुक्त प्रयास की जरूरत है। वाहन चालकों को जागरूक करने के साथ ही कार्रवाई करने से हादसों में कमी आएगी।

बैठक में राज्य अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) के अध्यक्ष संजय शर्मा ने सड़क सुरक्षा परिदृश्य, दुर्घटनाओं के कारण, नियंत्रण के उपाय-लक्ष्य, अंकेक्षण तथा प्रवर्तन, अभियांत्रिकीय, शिक्षा, आकस्मिक उपचार आदि की कार्य योजना का ब्यौरा पेश किया।

बैठक में एसीएस मनोज पिंगुआ, एडीजी प्रदीप गुप्ता, सचिव परिवहन विभाग एस प्रकाश, डॉ. बसव राजू, डॉ. कमलप्रीत सिंह, सिद्धार्थ कोमल परदेशी, भीम सिंह, आयुक्त स्वास्थ्य डॉ. प्रियंका शुक्ला, अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर, प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग केके पिपरे, क्षेत्रीय अधिकारी एनएचएआई एमटी अटारे, संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग कुंदन कुमार उपस्थित थे।

हादसों में मौत का ग्राफ 10 फीसदी बढ़ा

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों में घायल होने वालों की संख्या और मौत का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। राज्य पुलिस के आकड़ों के अनुसार 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2023 के दौरान 13468 हादसे में 11723 घायल और 6166 की मौत हुई। जबकि इसी अवधि में 2024 के दौरान 14853 हादसों में 12573 घायल और 6750 लोगों की मौत हुई। इसमें सड़क हादसे के साथ ही मौत का ग्राफ 10 फीसदी बढ़ा है। वहीं घायल होने वालों की संख्या भी 7.25 फीसदी बढ़ी है।

ब्लैक स्पॉट सुधारने के निर्देश

अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेटी अभय मनोहर सप्रे ने अधिकारियों-कर्मचारियों तथा जनसामान्य को सुरक्षा के लिए सीटबेल्ट, हेलमेट की अनिवार्यता पर सख्ती करने कहा।

Updated on:
5 Jan 2025, 11:12 AM IST
Published on: