रायपुर

Swati Maliwal Assault Case: स्वाति मालीवाल कांड में BJP का कार्टून ब्लास्ट, कहा – अरविंद के निवास में अकेले कभी नहीं जाना बेटी!

Swati Maliwal Assault Case: दिल्ली के स्वाति मालीवाल कांड में CG BJP ने कार्टून पोस्ट किया है। उसमें महिला कह रही है कि अकेले कभी अरविंद के निवास में मत जाना बेटी!
2 min read
• •
Updated: 19 May 2024, 8:14 AM IST
Swati Maliwal Assault Case

Swati Maliwal Assault Case: दिल्ली के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी आप पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट का मुद्दा गूंजने लगा है। इस मुद्दे को लेकर दिग्गज नेता भी एक-दूसरे पर निशाना साधने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इसी बीच बीजेपी छत्तीसगढ़ ने मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक कार्टून पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने स्वाति मालीवाल के साथ हुई घटना का जिक्र किया है। बीजेपी ने ट्वीट कर लिखा है कि, महिला विरोधी इंडी गठबंधन।

Swati Maliwal Case BJP Poster war: कार्टून में एक महिला और बच्ची को दर्शाया गया है। जिसमें महिला बच्ची को कह रही है कि अकेले कभी उधर मत जाना बेटी! आगे लिखा कि केजरीवाल के पी. ए. ने स्वाति मालीवाल को सीने, पेट, शरीर के निचले हिस्से पर लातों से मारा और शर्ट उठाया। इस घटना के दौरान केजरीवाल निवास में ही थे। इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका है।

Swati Maliwal Case: यह है पूरा मामला

दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल के साथ कथित बदसलूकी और पिटाई का मामला सुर्खियों में है। बता दें कि 13 मई को स्वाति मालीवाल ने सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में अरविन्द केजरीवाल के पर्सनल स्टाफ पर उनके साथ CM हाउस में मारपीट का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराइ थी। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया।

Swati Maliwal Assault Case: इसके बाद बृहस्पतिवार देर रात मुकदमा दर्ज करने के बाद दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार दाेपहर उनका तीस हजारी कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष धारा 164 के तहत बयान दर्ज करा दिया। करीब डेढ़ घंटे तक हुए बयान में मालीवाल ने एफआइआर के तथ्यों को मजिस्ट्रेट के सामने भी दोहराया। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने मालीवाल के साथ घटित घटना को सच मानते हुए जांच तेज कर दी है। 17 मई को की रात मालीवाल का AIIM में मेडिकल कराया गया। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने आरोपी विभव को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Updated on:
19 May 2024, 8:14 AM IST
Published on: