15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raipur news: मीडियाकर्मी को धमकी देने वाले के खिलाफ केस दर्ज, सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो

Raipur news: मीडियाकर्मी को धमकी देने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

Raipur News: सिविल लाइन इलाके में रहने वाले एक मीडियाकर्मी को धमकी देने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक मीडियाकर्मी देवेश तिवारी को कुशाग्र सोलंकी नामक युवक ने गाली-गलौज करते हुए सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल किया।

इसमें कुशाग्र ने देवेश को जान से मारने की धमकी देते हुए अपशब्दों का प्रयोग किया है। इसकी शिकायत देवेश ने सिविल लाइन थाने में की। इसके बाद पुलिस ने कुशाग्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।