रायपुर

बदली हवा की दिशा से तापमान में आई गिरावट, अब यहां पड़ेगी कड़ाके की ठंड

मौसम वैज्ञानिक एनएस मेहता के अनुसार जम्मू-कश्मीर में पड़ रही बर्फबारी के कारण उत्तर से ठंडी हवाएं आ रही हैं।

2 min read
Dec 26, 2017

रायपुर . छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों में रात के तापमान में भारी गिरावट आई है। इधर राजधानी रायपुर में तीन डिग्री तक तापमान में कमी आने ठंड में बढ़ोत्तरी हुई है। सोमवार को रात का तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। चार दिन पहले रात का तापमान 16 डिग्री तक पहुंच गया था।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले दिनों बंगाल की खाड़ी में एक सर्कुलेशन बना था। इस कारण से वहां से नमी के साथ पूर्वी हवाएं आ रही थीं। इससे रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई थी। अब सर्कुलेशन खत्म हो गया है। इसलिए अब नमी आनी बंद हो गई है। पूर्वी हवाएं भी नहीं आ रही हैं।

राजधानी समेत प्रदेश में पूर्वी हवाएं आ रही हैं। इससे रात के तापमान में गिरावट आ रही है। यह सिलसिला अभी चार-पांच दिन तक चलेगा। तापमान 12 डिग्री के नीचे भी जा सकता है। वैसे दिसंबर में रात का औसत तापमान 12 डिग्री सेल्सियस है। मौसम वैज्ञानिक एनएस मेहता के अनुसार जम्मू-कश्मीर में पड़ रही बर्फबारी के कारण उत्तर से ठंडी हवाएं आ रही हैं। इस कारण से राजधानी सहित प्रदेश के अन्य शहरों में रात के तापमान में गिरावट आ रही है।

अंबिकापुर में पड़ रही कड़ाके की ठंड
अंबिकापुर और पेंड्रा रोड में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इन शहरों में तापमान 10 डिग्री के नीचे दर्ज किया जा रहा है। सोमवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह पेंड्रा रोड में रात का तापमान 9.5 डिग्री दर्ज किया गया।

रात का तापमान
रायपुर
13.3
अंबिकापुर
8.0
बिलासपुर
११.५
जगदलपुर
१०.५

Published on:
26 Dec 2017 12:39 pm
Also Read
View All