
रायपुर . छत्तीसगढ़ में 50 हजार रुपए तक मुफ्त में इलाज के लिए स्मार्ट कार्ड (हेल्थ कार्ड) योजना चला रही है। सरकार गरीबों को कार्ड के जरिए यह सुविधा देती है। इसके लिए प्रशासन अलग-अलग चरणों में शिविर लगाकर वंचित परिवारों को स्मार्ट कार्ड बनावाने का मौका देती रहती है। इस बार धमतरी जिले के शहरवासियों को मिला है।
धमतरी जिले में दो चरणों में शिविर लगाने के बाद भी कई परिवारों का अभी तक स्मार्ट कार्ड नहीं बना पाया। एेसे में जरूरी है कि समय रहते स्मार्ट कार्ड बनवा ले। वरना भूल से 50 हजार रुपए गंवा बैठेंगे। एक आंकडे के मुताबिक 7 हजार लोग अब भी स्मार्ट कार्ड नहीं बना है। अब इन्हें फोटोग्राफी के लिए कियोस्क सेंटर में बुलाया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि जिले में पहले से 1 लाख 78 हजार परिवारों के पास स्मार्ट कार्ड है। इसके बावजूद 24 हजार 804 परिवार इस योजना के लाभ से छूट गए थे। पिछले दो सालो से स्वास्थ्य बीमा लाभ के लिए दर-दर ये भटकते रहे, तब कहीं जाकर इनका स्मार्ट कार्ड बनना शुरू हुआ। मार्च और अप्रैल महीने में शहर समेत गांवों में विशेष शिविर लगाकर इन परिवारों को कवर किया गया, लेकिन दो महीने में 17 हजार 895 परिवारों का ही स्मार्ट कार्ड बन सका। अर्थात अभी भी 7 हजार लोग योजना के लाभ से वंचित है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक धमतरी ब्लाक में 8883, कुरूद ब्लाक में 7396, मगरलोड ब्लाक में 4066 तथा नगरी ब्लाक में 4459 लोगों का स्मार्ट कार्ड बनाया गया है। नगरी को छोड़कर तीनों ब्लाक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा काफी मशक्कत की। इसके बाद भी 7 हजार लोग छूट गए। इनमें नगरी ब्लाक के सर्वाधिक 4459 परिवार है। गौरतलब है कि नगरी ब्लाक में फोटोग्राफी का काम शुरू ही नहीं हुआ है। अंतिम चरण में यहां अलग से शिविर लगाकर फोटोग्राफी की प्लानिंग है।
गौरतलब है कि शिविर के बाद भी वंचित रह गए परिवारों को कियोस्क सेंटर कुरूद और धमतरी जिला अस्पताल बुलाया गया है। इनकी फोटोग्राफी अब यहीं होगी। कहा जा रहा है कि यह कार्य पखवाड़ेभर तक चलेगा। इसके बाद भी फोटोग्राफी यदि कोई वंचित रह गया, तो शासन से अगले आदेश मिलने के बाद ऐसे परिवार को कवर किया जाएगा।