28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशखबरी! इस योजना के तहत गरीब महिलाओं को मिलेगा ये खास स्मार्ट फोन, मिलेगी ये सारी सुविधाएं

अगस्त में बरमकेला पहुंचेगी विकास यात्रा, चयनित महिला हितग्राहियों को देंगे स्मार्ट फोन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जशपुर नगर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 20 May 2018, 1:53 PM IST

CHHATTISGARH NEWS

खुशखबरी! इस योजना के तहत गरीब महिलाओं को मिलेगा ये खास स्मार्ट फोन, मिलेगी ये सारी सुविधाएं

जशपुर . राज्य शासन द्वारा गरीब महिलाओं को संचार क्रांति योजना के तहत मुफ्त में 30 स्मार्ट फोन प्रदान किया जाएगा। इसकी तैयारी बरमकेला ब्लॉक में की जा रही है। 25 मई तक मिल जाएंगे फॉर्म| ब्लाक के ग्राम पंचायतों में इसका फार्म भरवाने का काम शुरू कर दिया गया है।

विकास यात्रा के दौरान दिया जायेगा स्मार्ट फोन

बताया जाता है कि जिले में स्मार्ट फोन का वितरण का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के द्वारा विकास यात्रा के दौरान किया जाएगा, वही बरमकेला ब्लॉक में विकास यात्रा का आगमन द्वितीय चरण के तहत माह अगस्त में होगा। इस दौरान विकास यात्रा के स्वागत सभा का आयोजना सरिया नगर व बरमकेला ब्लॉक मुख्यालय में किया जाएगा। इसी आयोजन के दौरान चयनित महिला हितग्राहियों को स्मार्ट फोन दिया जाएगा।

30 हजार स्मर्टफ़ोने बांटने का लक्ष्य

फिलहाल बरमकेला ब्लॉक में करीबन तीस हजार स्मार्ट फोन बांटने का लक्ष्य रखा गया है और इसके चिन्हांकन के लिए ग्राम पंचायतों में योजना के तहत फार्म उपलब्ध कराया गया है। इधर मुफ्त में स्मार्ट फोन बांटने की खबर से ग्रामीण महिलाओं ने खुशी जाहिर की है।

25 मई तक मिल जाएंगे फॉर्म

सरकार पिछले चुनावी घोषणा को पूरा करने जा रही है लेकिन चयन को लेकर पंचायत पदाधिकारिगण निजी द्वेष की भावना से कहीं अपात्र बनाने का खेल न खेल दें। इसकी निगरानी प्रशासनिक स्तर पर रखा जाना जरूरी है। बताया जाता है कि इस स्मार्ट फोन में ६ माह के लिए १ जीबी डेटा इंटरनेट फ्री दिया जाएगा। ग्राम पंचायतों में इसका फार्म भी आ गया है और फार्म भरवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। २५ मई तक फार्म लिए जाएंगे।

यहां अता-पता नहीं

ग्राम पंचायत साल्हेओना में योजना की फार्म के बारे में जानकारी नहीं मिल रही है। चूंकि पंचायत सचिव का निलंबन के पश्चात किसी अन्य को प्रभार नहीं सौंपे जाने से शासकीय योजनाओं की जानकारी पाने से ग्रामीण वंचित हो रहे हैं।

पात्रता होना जरूरी है

योजना के लिए पात्रता तय कर दी गई है। ग्रामीण स्तर पर एसईसीसी ड्राफ्ट सूची 2011 में अनुसार बीपीएल श्रेणी परिवार के महिला मुखिया को शामिल किया जाना है। जिनकी उम्र 18 से 60 वर्ष तक होना चाहिए। पात्रता रखने वाले हितग्राही को आधार कार्ड, बैंक अकाउंट, राशन कार्ड, जॉब कार्ड, स्मार्ट कार्ड के एक एक फोटो कॉपी के साथ आवेदन फार्म भरकर जमा करना है। साथ ही परिवार के सभी सदस्यों के आधार संख्या देना आवश्यक है। शासन स्तर पर चिप्स के सीईओ ने एक सर्कुलर जारी कर दिशा निर्देश दिए जा चुके है।

बरमकेला, सीईओ, सत्यव्रत तिवारी का कहना है- स्मार्ट फोन बांटने के पूर्व आवेदन फार्म पंचायतों में भेजा जा रहा है। 30 हजार बांटने का अनुमान है। साल्हेओना पंचायत के लिए किसी को भेजकर योजना का लाभ दिलाएगें।