29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

smart phone free of cost: एमपी सरकार तोहफे में देगी स्मार्ट फोन, जानिए क्या है इसकी पूरी योजना

18 दिसंबर को होगा स्मार्ट फोन्स का वितरण, साढ़े सात सौ से अधिक छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Prem Shankar Tiwari

•

Updated: 12 Dec 2017, 7:30 PM IST

smart phone  free of cost

एमपी सरकार तोहफे में देगी स्मार्ट फोन

जबलपुर। उच्च शिक्षा विभाग नए वर्ष के पूर्व एक बार फिर छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन का तोहफा देने जा रहा है। वर्ष २०१६-१७ में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को इसका वितरण किया जाएगा। स्मार्ट फोन्स विद्यार्थियों के शैक्षणिक उन्नयन के लिए दिए जा रहे हैं। हालांकि इनका वितरण पहले से तय था। लेकिन तिथि में बारबार बदलाव हो रहा है। इससे छात्र-छात्राएं परेशान हैं। अच्छी बात यह है कि शिक्षा विभाग ने स्पष्ट निर्णय ले लिया है कि चयनित छात्रों को १८ दिसंबर तक स्मार्ट फोन प्रदान कर दिया जाएगा। इसके कूपनों का वितरण जल्द शुरू हो जाएगा।

दो कॉलजों में शुरूआत
जिले में दो कॉलेजों में इसकी शुरुआत की जा रही है। शासकीय महाकोशल वाणिज्य एवं कला महाविद्यालय में ७७४ छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन दिए जाने हैं तो वहीं शासकीय होम साइंस महिला महाविद्यालय में करीब १०१३ छात्राओं को इसका वितरण किया जाना है। रानी दुर्गावती संभाग के अंतर्गत चार जिलों में करीब ४५०० छात्र-छात्राओं को पहले चरण में स्मार्टफोन दिए जा रहे हैं।

अतिथि न मिलने से बदली तिथि
मुख्यमंत्री स्मार्ट फोन योजना के तहत मोबाइल फोन का वितरण जनप्रतिनिधयों की उपस्थिति में किया जाना है। कुछ जिलों में जनप्रतिनिधियों के १३ दिसंबर को उपलब्ध न होने की जानकारी दी गई। इसे देखते हुए तिथि में बदलावकर १८ दिसंबर किया गया है। यह स्मार्टफोन वर्ष २०१६-१७ में प्रवेश लेने एवं वर्तमान में तीसरे सेमेस्टर में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा। यह लाभ ७० फीसदी उपस्थिति पूरी होने पर ही छात्र-छात्राओं को दिया जाता है।

१४ को मिलेंगे कूपन
शासकीय महाकोशल कॉलेज के कोआर्डिनेटर डॉ. अरुण शुक्ला का कहना है कि स्मार्टफोन वितरण को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। छात्रों को पढ़ाई से जोडऩे और उनके शैक्षिक उन्नयन बढ़ाने के उद्देश्य से इस योजना को शुरू किया गया है। पात्र छात्रों को १४ दिसंबर को कूपन दिए जाएंगे।