रायपुर

CG News: रासायनिक खाद की कालाबाजारी करने वाले जाएंगे जेल, कृषि मंत्री ने दी सख्त चेतावनी

CG News: रासायनिक उर्वरकों की कमी की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार पूरी तरह सजग है। खाद की कमी नहीं होगी। इसके साथ ही किसानों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

2 min read
Apr 08, 2026
कृषि मंत्री रामविचार नेताम (Photo Patrika)

CG News: खाड़ी देशों में हो रहे युद्ध के चलते रासायनिक उर्वरकों का संकट मंडराने लगा है। ऐसे में राज्य में रासायनिक उर्वरकों की कालाबाजारी भी होने लगी है। इसे देखते हुए राज्य शासन ने रासायनिक उर्वरकों की कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का फैसला किया है। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि खाद की जमाखोरी या अधिक मूल्य पर बिक्री करने वालों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, गड़बड़ी पाए जाने पर सीधे जेल भी भेजे जाएंगे।

उन्होंने कहा कि पश्चिमी एशिया संकट के कारण रासायनिक उर्वरकों की कमी की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार पूरी तरह सजग है। खाद की कमी नहीं होगी। इसके साथ ही किसानों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आपूर्ति और बेहतर होगी, इसलिए किसानों को किसी भी प्रकार से घबराहट या पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है।

कृषि मंत्री नेताम ने मंगलवार को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित समेति कक्ष में रायपुर और दुर्ग संभाग के अधिकारियों की आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान उक्त बातें कही। नेताम ने बैठक में आगामी 5 मई से 20 मई तक पूरे प्रदेश में “विकसित भारत संकल्प अभियान” की तैयारियों की भी समीक्षा की।

किसानों का पंजीयन एक सप्ताह में हो

बैठक में फार्मर आईडी के तहत एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीयन के लिए शेष बचे हुए कृषकों का एक सप्ताह के भीतर पंजीयन करने के लिए निर्देश दिए गए, ताकि कोई भी किसान पीएम किसान योजना से लाभान्वित होने से वंचित न रहे।

धमतरी को छोड़ अन्य जिलों की प्रगति नगण्य

मंत्री नेताम ने रायपुर और दुर्ग संभाग के पीएम आशा की समीक्षा के दौरान पाया कि धमतरी जिले को छोडकर अन्य जिलों में प्रगति नगण्य है। आगामी एक सप्ताह के भीतर मार्कफेड, नाफेड और समिति स्तर पर समन्वय करके दलहन तिलहन की खरीदी के लिए और अधिक प्रयास करने पर बल दिया।

Updated on:
08 Apr 2026 03:28 pm
Published on:
08 Apr 2026 03:22 pm
Also Read
View All