रायपुर

प्रदेश में तितली तूफान का बड़ा असर, अगले कुछ घंटों में इन जगहों में हो सकती है भारी बारिश

प्रदेश में तितली तूफान का बड़ा असर, अगले कुछ घंटों में इन जगहों में हो सकती है भारी बारिश
less than 1 minute read
Oct 10, 2018
Chhattisgarh weather
प्रदेश में तितली तूफान का बड़ा असर, अगले कुछ घंटों में इन जगहों में हो सकती है भारी बारिश

रायपुर. पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर बने भीषण चक्रवात तितली का असर छत्तीसगढ़ के दक्षिण भाग में पड़ेगा। यहां एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। वहीं, प्रदेश में कुछ स्थानों में पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। जबकि, राजधानी रायपुर में आकाश सामान्यत: मेघमय रहने की संभावना है। साथ ही वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 के आस-पास रहेगा।

रात के तापमान में आई दो से तीन डिग्री तक गिरावट
मौसम में अचानक परिवर्तन से राजधानी रायपुर में तापमान में जबरदस्त गिरावट हुई है। चक्रवात के असर से मंगलवार रात को तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। इसके चलते बुधवार को दिनभर हल्के बादल छाए रहे। सूरज के ढलते ही लोगों को हल्की ठंड का एहसास हुआ। जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिल गई।

भीषण तितली चक्रवात
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक बहुत भीषण चक्रवात तितली बना है, जो गोपालपुर ओडिशा से 230 किमी दक्षिण पूर्व तथा कलिंगापट्टनम से 190 किमी पूर्व दक्षिण पूर्व के आसपास केंद्रित है। यह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है, जो गुरुवार की सुबह ओडिशा और लगे हुए उत्तरी आंध्रप्रदेश तट को पार कर सकता है। इससे दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। जबकि कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

कहां कितना रहा तापमान
रायपुर- 23.7 ।

माना- 22.4 ।
बिलासपुर- 21.4 ।

पेंड्रारोड- 17.2 ।
अंबिकापुर- 20.8।

जगदलपुर- 19.0।
दुर्ग- 19.4 ।

राजनांदगांव - 23.4

Published on:
10 Oct 2018 09:22 pm