CG News: रायपुर प्रदेश में बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था तथा महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों की चिंता को लेकर कांग्रेस 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी।
CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर प्रदेश में बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था तथा महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों की चिंता को लेकर कांग्रेस 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी। प्रदेश भर के कांग्रेसी राजधानी में एकत्रित होकर बढ़ते अपराधों के प्रति चिंता प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे।
नगर निगम के सामने 11 बजे कांग्रेसजन एकत्रित होकर मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद पूरे प्रदेश में अपराध और अपराधी बेलगाम हो चुके हैं।
राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था के कारण प्रदेश में भय का माहौल है, आम जनता, महिलाएं डरी हुई हैं, कब कहां कौन नशेड़ी, गुंडा, शरीफ आदमी को चाकू मारकर हत्या कर दे भरोसा नहीं है। भाजपा सरकार से कानून व्यवस्था नहीं संभल रही।