जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार पर दिव्यांगों की शिक्षा के प्रति उदासीनता बरतने के आरोप लगाए हैं।उन्होंने सरकार से पूछा है कि हमारी सरकार ने दो दिव्यांगों से जुड़े विश्वविद्यालय खेाले, लेकिन भाजपा सरकार ने इन विश्वविद्यालयों में में शिक्षा देने की अपेक्षा काम ही रोक दिए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर भजनलाल सरकार द्वारा इन दिव्यांगों के प्रति की जा रही उपेक्षा के बारे में पोस्ट किया है।