रायपुर

टमाटर 15 दिनों तक रहते हैं ताजा, ये है देशी फ्रिज का कमाल

जीरो एनर्जी कूल चैम्बर को आईएआरआई पूसा ने किया है विकसित छत्तीसगढ़ की सभी मंडियों में लगाए जाएंगे देशी फ्रिज गर्मी में भी बनी रहेगी फल और सब्जियों की ताजगी
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Feb 2020, 12:13 AM IST
cgnews
टमाटर 15 दिनों तक रहते हैं ताजा, ये है देशी फ्रिज का कमाल

रायपुर. देखा गया है कि कृषि उपज के भंडारण की बेहतर सुविधाएं ना उपलब्ध होने की वजह से किसानों द्वारा उत्पादित फल व सब्जी अक्सर बाजार तक पहुंचने से पहले ही खराब हो जाते हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। इसी दिक्कत को ध्यान में रखते हुए पिछले दिनों नवा रायपुर के तुलसी बाराडेरा में आयोजित राष्ट्रीय कृषि मेले में उद्यान विभाग ने देशी फ्रिज यानी जीरो एनर्जी कूल चैम्बर का प्रदर्शन किया। उद्यान विभाग के सहायक संचालक मनोज कुमार अम्बष्ट के मुताबिक जल्द ही छत्तीसगढ़ की सभी मंडियों में इस देशी फ्रिज को लगाया जाएगा।

एलपीजी ग्राहकों के लिए खुशखबरी, अगले महीने से सस्ते हो सकते हैं रसोई गैस सिलेंडर
इस देशी फ्रिज को आईएआरआई पूसा द्वारा विकसित किया गया है। इस फ्रिज की लागत भी कम है और इसकी संरचना काफी सरल है। इसे किसान अपने खेत या बाड़ी की खाली जगह में आसानी से बना सकते हैं। इस देशी फ्रिज में रखे फल और सब्जियों में जल्दी सिकुडऩ नहीं आती। आद्रता भी कम नहीं होती है, जिसके कारण इनकी ताजगी भी लम्बे समय तक बनी रहती है। उदाहरण के लिए सामान्य तरीके से रखे गए टमाटर का जीवन दिवस 7 दिन होता है, जिस अवधि में इसके वजन में 18.6 प्रतिशत की कमी आती है। जबकि इस कूल चैम्बर में रखे गए टमाटर की ताजगी 15 दिन तक बनी रहती है तथा वजन में मात्र 4.4 प्रतिशत की कमी आती है।
[typography_font:14pt]डिजाइनर कपड़ों को बाजार उपलब्ध कराएगी छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार
इसके निर्माण में ईंट की दो आयताकार दीवारें एक-दूसरे के समानांतर बनाई जाती हैं। इनके बीच की खाली जगह को रेत द्वारा भर दिया जाता है। इस रेत पर दिन में दो बार पानी का छिड़काव किया जाता है ताकि रेत में गीलापन बना रहे और तापमान स्थिर रहे। मध्य के भाग में फल व सब्जी रखने के लिए चैम्बर बनाए जाते हैं। बांस आदि का छप्पर बनाकर इस पूरी संरचना को ढक दिया जाता है ताकि ऊपर से आ रही धूप के असर को कम किया जा सके।
[typography_font:14pt;" >जोमेटो-स्विगी की तरह छत्तीसगढ़ में अब होगी सरकारी सेवाओं की होम डिलीवरी

Updated on:
27 Feb 2020, 12:13 AM IST
Published on: