रायपुर

कोरोना खतरा : छत्तीसगढ़ के सभी 28 जिलों में टोटल लॉकडाउन

Total lockdown : कोरोना खतरा : संक्रमण की रफ्तार रोकने की कवायद, सुकमा और कवर्धा में भी लॉकडाउन का ऐलान .
2 min read
• •
Apr 21, 2021
Feature image

रायपुर . प्रदेश में कोरोना संक्रमण के तेज रफ्तार को कम करने की कवायद के चलते 28 जिलों में लॉकडाउन लगाया जा चुका है। मंगलवार को सुकमा कलेक्टर ने 20 अप्रैल से 1 मई तक और कवर्धा कलेक्टर ने 21 अप्रैल से 29 अप्रैल तक के लिए टोटल लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। दोनों जिलों की सीमाएं सील रहेंगी। इस दौरान सिर्फ मेडिकल इमरजेंसी समेत जरूरी सेवाएं ही जारी रहेंगी। जगदलपुर में भी लॉकडाउन की मियाद 26 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है।

1. दुर्ग- 6 से 26 अप्रैल तक
2. रायपुर- 9 से 26 अप्रैल तक

3. राजनांदगांव- 10 से 26 अप्रैल तक
4. बेमेतरा- 10 अप्रैल से २६ अप्रैल तक

5. बालोद- 10 से 26 अप्रैल तक
6. बलौदाबाजार- 11 से 21 अप्रैल तक

7. कोरिया- 11 से 28 अप्रैल तक
8. धमतरी- 11 से 26 अप्रैल तक

9. जशपुर- 11 से 26 अप्रैल तक
10. कोरबा- 12 से 27 अप्रैल तक

11. सूरजपुर- 13 से 26 अप्रैल तक
12. सरगुजा- 13 से 26 अप्रैल तक

13. जांजगीर चांपा- 13 से 28 अप्रैल तक
14. गरियाबंद- 13 से 26 अप्रैल तक

15. बिलासपुर- 14 से 26 अप्रैल तक
16. रायगढ़- 14 से 27 अप्रैल तक

17. महासमुंद- 14 से 26 अप्रैल तक
18. मुंगेली- 14 से 21 अप्रैल तक

19. बलरामपुर- 14 से 26 अप्रैल तक
20. पेंड्रा- 14 से 26 अप्रैल तक

21. कवर्धा- 21 से 29 अप्रैल तक
22. बस्तर- 15 से 26 अप्रैल तक

23. बीजापुर- 16 से 26 अप्रैल तक
24. दंतेवाड़ा- 18 से 27 अप्रैल तक

25. नारायणपुर- 19 से 26 अप्रैल तक
26. कांकेर- 19 से 26 अप्रैल तक

27. कोंडागांव- 20 से 26 अप्रैल तक
28. सुकमा- 20 से 1 मई तक

Published on:
21 Apr 2021 03:55 pm