रायपुर

Train Accident: अचानक ट्रेन से कूदने लगे यात्री, पहिए से उठने लगा तेज धुआं, मच गई चीख-पुकार

Chhattisgarh Train Accident: रायगढ़ रेलवे स्टेशन में ट्रेन डीरेल होने के बाद अब एक और ट्रेन हादसे की खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ के दुर्ग सुपरफास्ट एक्सप्रेस का राजस्थान में बड़ा हादसा होने से टल गया। लेकिन, हादसे से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Jul 2024, 9:49 AM IST
train accident

CG Train Accident: उधमपुर से दुर्ग की ओर जाने वाली दुर्ग सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20848) के एस-1 कोच के पहियों से जुड़े लैदर के ब्रेक शू में अचानक धुआं निकलने लगा। जैसे ही ट्रेन के लोको पायलट को इसकी जानकारी हुई, उसने मुरैना से पहले सांक स्टेशन पर ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोक दिया। जिससे बड़ा हादसा टल गया।

धौलपुर स्टेशन से निकलते ही हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार उधमपुर से चलकर दुर्ग की ओर जाने वाली ट्रेन ( 20848) दुर्ग सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 38 मिनट देरी से आगरा स्टेशन से ग्वालियर के लिए रवाना हुई। धौलपुर स्टेशन निकलते ही दोपहर 3.55 बजे के करीब ट्रेन के एस-1 कोच के पहियों से जुड़े लैदर के ब्रेक शू से अचानक तेज धुआं निकलने लगा, जिससे कोच में सवार मुसाफिरों में हडक़ंप मच गया।

ड्राइवर ने इमरजेंस ब्रेक लगाकर बचाई यात्रियों की जान

इधर ट्रेन के एस-1 कोच से धुआं उठते देखकर गार्ड ने इसकी सूचना तत्काल लोको पायलट को दी। ड्राइवर ने इमरजेंस ब्रेक लगाकर सांक स्टेशन पर ट्रेन को रोक दी। ट्रेन रुकते ही एस-1 कोच के सभी पैसेंजर नीचे उतर आए। रेलवे विभाग की तकनीकी टीम सांक स्टेशन पहुंची और कोच के ब्रेक शू में आई खामी को दूर किया, तब कहीं जाकर 35 से 40 मिनट बाद ट्रेन ग्वालियर के लिए रवाना हुई।

दुर्ग सुपरफास्ट एक्सप्रेस के ब्रेक-शू जाम हो गए थे, लंबी दूरी की ट्रेनों में कई बार ऐसा हो जाता है। आग लगने जैसा कोई मामला नहीं है।
मनोज कुमार सिंह, पीआरओ रेल मंडल झांसी

Updated on:
13 Jul 2024, 9:49 AM IST
Published on: