मुम्बई से बिलासपुर होकर हावड़ा की ओर जाने वाली गाड़ियों को आउटर और छोटे स्टेशनों में घंटों नियंत्रित कर रखा गया। इसमें 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस को भूपदेवपुर स्टेशन में 6 बजकर 13 मिनट से, 12151 समरसता एक्सप्रेस को भूपदेवपुर-किरोड़ीमलनगर के बीच 6 बजकर 41 मिनट से, 12809 हावड़ा-मुम्बई सुपरफास्ट मेल को चांपा जंक्शन में 7 बजकर 25 मिनट से और 18114 टाटानगर एक्सप्रेस को जांजगीर-नैला स्टेशन में 7 बजकर 37 मिनट से घंटों तक रोका गया। इसके अलावा बिलासपुर से रायगढ़ जाने वाली 08736 मेमू को रद्द कर दिया गया। इसके कारण हजारों यात्री परेशान होते रहे।