8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Railway News: बड़ी खुशखबरी, अब 135 रुपए में जग्गन्नाथ भगवान के दर्शन करेंगे श्रद्धालु, रेलवे ने जारी किया बड़ा अपडेट

CG Railway Update: बस्तरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे सरकार बस्तर के निवासियों को रथयात्रा के दौरान सिर्फ 135 रुपए में ही भगवान जग्गन्नाथ धाम पुरी के दर्शन कराएगी। इसे लेकर रेलवे ने गाइडलाइन जारी कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 9 Jul 2024, 6:43 AM IST

CG Railway News

Railway Update: पुरी में होने वाले रथयात्रा को लेकर रेलवे ने बस्तर के श्रृद्धालुओं को बड़ी सौगात भले दी हो लेकिन बस्तरवासी इसका फायदा फिलहाल नहीं उठा रहे हैं। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए रथ यात्रा अवधि के दौरान पुरी तक तीन ट्रेन चलाने का फैसला लिया है।

इस दौरान मिलने वाली यह सुविधा 6 जुलाई को पहली बार सेवा मिली। इसके बाद अब 14 जुलाई और 16 जुलाई को पुरी के लिए रवाना होगी। वहीं 8, 16 और 18 जुलाई को वापसी करेगी। रेलवे के इस इस फैसले से बस्तर के लोगों में काफी उत्साह है। अच्छी बात यह है कि इस ट्रेन के लिए रेलवे ने सिर्फ 135 रुपए किराया रखा है। इसके साथ ही ट्रेन में 1080 सीट है।

Rathyatra Train Special: यहां रूकेगी ट्रेन

कोटपार रोड, जयपुर, कोरापुट, दमनजोड़ी, लक्ष्मीपुर रोड, टिकिरी, रायगढ़ा, पार्वतीपुरम टाउन, पार्वतीपुरम, बोब्बिली, विजयनगरम, चीपुयुपल्ली, सिगदम, पोंडूरू, श्रीकाकुलम रोड, तिलारू, कोटाबोमाली, नौपाड़ा, पलासा, मंदासा, सोमपेटा, इच्छापुरम, ब्रह्मपुर, छत्रपुर, गंजाम, खलीकोट, बालूगांव, कालूपराघाट, निराकारपुर, कालीपदर रोड, आरगुल समेत जगदलपुर-पुरी स्टेशनों के बीच हरिपुरग्राम, साखीगोपाल।

वरिष्ठ रेल मंडल वाणिज्य प्रबंधक के. संदीप और स्टेशन मास्टर श्याम सुंदर चंद्रा ने बताया कि जगदलपुर-पुरी ट्रेन स्पेशल (08349) 6 जुलाई, 14 जुलाई और 18 जुलाई को जगदलपुर से सुबह 10.45 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12.45 बजे पुरी पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें: Jagannath Rath Yatra 2024: बस्तर के श्रृद्धालुओं को बड़ी सौगात, पुरी के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन, देखिए समय

जगदलपुर-पुरी ट्रेेन का शेड्यूल जारी

वहीं वापसी में पूरी-जगदलपुर ट्रेन (08350) 8 जुलाई, 16 जुलाई और 18 जुलाई को पुरी से रात 12.15 बजे निकल कर उसी दिन दोपहर 3.10 बजे जगदलपुर पहुंचेगी। 6 जुलाई को पहले फेरे के दौरान जगदलपुर स्टेशन से सिर्फ 4 यात्री ही चढ़े। स्टेशन मास्टर का कहना है कि शायद यह जानकारी ज्यादा लोगों तक पहुंची नहीं है। नहीं तो बड़ी संख्या में श्रृद्धालु यहां से रवाना होते हैं।

रेलवे ने भले ही स्पेशल जगदलपुर-पुरी ट्रेेन का शेड्यूल जारी कर दिया है। लेकिन अब तक इस स्पेशल ट्रेन में कितनी बोगिया होंगी, कौन कौन सी बोगियां लगेंगी और उनकी कीमत क्या होगी इसकी जानकारी जारी नहीं की है। रेलवे सूत्रों की माने तो बुधवार तक इसकी सारी जानकारी आ जाएगी। बताया जा रहा है कि इस ट्रेन में स्लीपर और जनरल कोच हैं। चेयर कार का एक और सामान सह ब्रेक वैन व दिव्यांगजन के लिए भी अलग से कोच है। स्लीपर के लिए अलग से टिकट कटाने की जरूरत नहीं है।