रायपुर

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में छत्तीसगढ़ के दो चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखिए नाम

Chhattisgarh News: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम में छत्तीसगढ़ के दो प्रमुख चेहरों को शामिल किया है। सांसद रूप कुमारी चौधरी और दीपक म्हस्के को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है..
less than 1 minute read
• •
Aug 17, 2026
Vande Mataram controversy
Vande Mataram controversy: 1937 के फैसले पर कायम कांग्रेस, वंदे मातरम् को लेकर BJP ने उठाए बड़े सवाल (सोर्स: x-ANI)

BJP New National Team List: भारतीय जनता पार्टी ने आज नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में छत्तीसगढ़ के दो चेहरों को बड़ा मौका मिला है। सूची जारी होने से प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई। बता दें कि इस फेरबदल में छत्तीसगढ़ के दो प्रमुख नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण और कद्दावर दायित्व सौंपे गए हैं। नामों के ऐलान के बाद प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में उत्साह का माहौल है।

Chhattisgarh News: कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, छत्तीसगढ़ की वरिष्ठ नेत्री रूप कुमारी चौधरी को राष्ट्रीय महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, युवा नेता दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ के नेताओं को जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।

रूप कुमारी चौधरी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, महिला मोर्चा): रूप कुमारी चौधरी छत्तीसगढ़ की अनुभवी और जमीन से जुड़ी महिला नेत्री हैं। वह महासमुंद क्षेत्र से सांसद रहने के साथ-साथ राज्य की राजनीति में विभिन्न संगठनात्मक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। महिलाओं के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण के मुद्दों पर उनकी मुखरता के कारण पार्टी ने उन्हें यह बड़ी राष्ट्रीय जिम्मेदारी सौंपी है।

दीपक म्हस्के (राष्ट्रीय संयोजक, सोशल मीडिया): दीपक म्हस्के भाजपा के तकनीकी रूप से दक्ष और तेज-तर्रार युवा नेता हैं। उन्होंने पार्टी के डिजिटल और सोशल मीडिया विंग को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी रणनीतिक क्षमता और डिजिटल अभियानों में सक्रियता को देखते हुए उन्हें पार्टी ने यह अहम राष्ट्रीय कमान सौंपी है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

Updated on:
17 Aug 2026 04:46 pm
Published on:
17 Aug 2026 04:30 pm