रायपुर

गर्लफ्रेंड से अकेले में बैठकर कर रहा था बातें अचानक दो युवकों की पड़ गई बुरी नजर, फिर…

डैम के किनारे बैठे कपल को पीछे से आकर कुछ युवकों ने अपना निशाना बना लिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को (Crime news) गिरफ्तार कर लिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Jun 2019, 11:25 AM IST
crime news
गर्लफ्रेंड से अकेले में बैठकर कर रहा था बातें अचानक दो युवकों की पड़ गई बुरी नजर, फिर...

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के ऐसा मामला सामने आया है जहां डैम के किनारे बैठे कपल को पीछे से आकर कुछ युवकों ने अपना निशाना बना लिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को (Crime news) गिरफ्तार कर लिया है।यह घटना बिलासपुर जिले का है।

कोटा पुलिस के अनुसार तखतपुर अंतर्गत कैलाश नगर निवासी प्रशांत पांडे पिता शिवकुमार पांडे(22) कॉलेज छात्र है। शनिवार को वह कोटा फिरंगीपारा में रहने वाली गर्लफ्रेंड सोनू मरकाम के साथ बाइक से कोरी डेम घूमने गया था। शाम करीब साढ़े 4 बजे दोनों डेम के पास मुख्य मार्ग के किनारे बैठे थे। तभी ग्राम कुंआरीमुंड़ा निवासी गुरजीत सिंह उर्फ बंटी और उसका साथी शेर सिंह उर्फ गुड्डा निवासी शहडोल उसके पास पहुंचे और जेब में रखी रकम मांगने लगे।

प्रशांत ने रकम नहीं होने की बात कही तो दोनों ने मिलकर प्रशांत की पिटाई की और जेब से 1100 रुपए नकद, एटीएमकार्ड और 1 मोबाइल लूटकर (loot) ले गए। प्रशांत ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 394 के तहत अपराध दर्ज (Crime news) किया। आरोपियों को पुलिस ने देर रात ग्राम कुंआरीमुंड़ा से गिरफ्तार किया। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

Published on: