रायपुर

रायपुर में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का अनोखा अंदाज, सुबह-सुबह सफाई कर्मियों के बीच पहुंचकर की चर्चा, किया सम्मान

Minister Giriraj Singh: राजधानी रायपुर में आज सुबह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अनोखा अंदाज देकर लोगों ने जमकर तारीफ की। डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद मंत्री ने सफाई कर्मियों का सम्मान किया..

2 min read
Jun 13, 2026
minister Giriraj Singh in raipur,
रायपुर में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का अनोखा अंदाज ( Photo - Patrika)

Minister Giriraj Singh in Raipur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बीजेपी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी सिलसिले में दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का अनोखा अंदाज लोगों को भा गया। वे सुबह सुबह ही लोगों से मिलने निकल गए। यहां अम्बेडकर चौक में बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। इसके बाद सफाई कर्मियों के बीच पहुंचकर उनका हाल चाल जाना। ( Chhattisgarh News ) इस दौरान मंत्री ने सफाई कर्मियों का शाल श्रीफल देकर सम्मान किया और मेडिकल किट प्रदान किया। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Minister Giriraj Singh Raipur visit: आज कई जगह कार्यक्रम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य आज कई जगह कार्यक्रम आयोजित होंगे। केंद्रीय मंत्री ने इसकी शुरुआत सफाई कर्मचारियों का सम्मान कर किया। बता दें कि शुक्रवार शाम को मंत्री का रायपुर आगमन हुआ। इस दौरान स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पहुना में मुलाकात कर प्रदेश के विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान बुनियादी ढांचे के विकास, किसानों के हितों, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, उद्योगों के विस्तार और सामाजिक कल्याण से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों और गरीब कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया।

छत्तीसगढ़ वासियों के सामने पेश करुंगा रिपोर्ट

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मीडिया से कहा, "मैं 2 दिनों के प्रवास पर छत्तीसगढ़ आया हूं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक रहे। 12 साल में जो भारत को दुनिया के पटल पर एक सेक्टर में नहीं बल्कि मल्टी सेक्टर में ले जाने का काम किया है, उन सारे रिपोर्ट को छत्तीसगढ़ वासियों के सामने पेश करना हमारा काम है।

Updated on:
13 Jun 2026 10:02 am
Published on:
13 Jun 2026 09:55 am