
Minister Giriraj Singh in Raipur: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज रायपुर में अम्बेडकर चौक में बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। इसके बाद सफाई कर्मियों के बीच पहुंचकर उनका हाल चाल जाना। इस दौरान मंत्री ने सफाई कर्मियों का शाल श्रीफल देकर सम्मान किया और मेडिकल किट प्रदान किया। (Chhattisgarh News ) इस दौरान मीडिया ये चर्चा करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आत्मचिंतन और आत्ममंथन की जरूरत है, न कि ऐसी बातें बोलने की जिन पर जनता हंसे।
गिरिराज सिंह ने रेवंत रेड्डी की ओर से भाजपा को 'किन जोंग उन' बताए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी। कहा कि "कांग्रेस नेताओं को शर्म आनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी के राहुल गांधी या मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी बयान देते हैं। जब वे जीतते हैं, तो दावा करते हैं कि कांग्रेस की जीत हुई है, लेकिन जब वे हारते हैं, तो कहते हैं कि चुनाव में कुछ गड़बड़ थी। आज कांग्रेस को आत्मचिंतन और आत्ममंथन की जरूरत है, न कि ऐसी बातें बोलने की जिन पर जनता हंसे।
बता दें कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य आज रायपुर में केंद्रीय मंत्री कई कार्यक्रम में शामिल होंगे। सफाई कर्मचारियों से उनका हाल चाल जानने के बाद पद्मश्री भारती बंधु के निवास स्थान पर जाकर उनसे एवं उनके परिवारजनों से मुलाकात की। इस अवसर पर पीएम मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में हुए विकास, सुशासन एवं जनकल्याणकारी कार्यों पर चर्चा हुई। इस दौरान संत कबीर की वाणी एवं छत्तीसगढ़ की लोक-सांस्कृतिक विरासत को देश-विदेश तक पहुँचाने वाले भारती बंधु ने कबीर के पद सुनाए तथा नई पीढ़ी को इस परंपरा से जोड़ने के अपने प्रयासों की जानकारी भी दी।
विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री संघ विचारक एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अप्पा खरे से उनके निवास पर पहुंचे। सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के विभिन्न आयामों पर सार्थक चर्चा हुई।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मीडिया से कहा, "मैं 2 दिनों के प्रवास पर छत्तीसगढ़ आया हूं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक रहे। 12 साल में जो भारत को दुनिया के पटल पर एक सेक्टर में नहीं बल्कि मल्टी सेक्टर में ले जाने का काम किया है, उन सारे रिपोर्ट को छत्तीसगढ़ वासियों के सामने पेश करना हमारा काम है।