14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ में 1 जुलाई से स्कूल खोलने की मांग, कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय ने शिक्षा मंत्री और कलेक्टर को लिखा पत्र

Chhattisgarh School Open date: कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय ने 1 जुलाई से स्कूल खोलने की मांग की है। इसे लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और रायपुर कलेक्टर को पत्र लिखा है…

2 min read
Google source verification
School Opening date in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 1 जुलाई से स्कूल खोलने की मांग ( File Photo )

Chhattisgarh School Opening Date: छत्तीसगढ़ में 16 जून से स्कूल खुल जाएंगे। इसे लेकर ​स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर नए शैक्षणिक सत्र की घोषणा की है। इस अवसर पर राज्यभर के स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा, जहां नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा। सरकार के इस फैसले को लेकर अब कांग्रेस विरोध में उतर गई है। कांग्रेस नेता व पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने शिक्षा मंत्री और कलेक्टर को पत्र लिखकर तारीख आगे बढ़ाने की मांग की है।

School Opening Date 2026: पत्र में कही ये बात

विकास उपाध्याय ने अपने पत्र में लिखा कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में रायपुर सहित प्रदेश के समस्त जिलों में संचालित निजी एवं शासकीय विद्यालयों को 1 जुलाई से प्रारंभ किया जाए। उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान में तापमान अभी भी अपने चरम सीमा पर है और प्रदेश में ‘‘लू’’ एवं स्कूली बच्चों पर हिट तापमान के कारण डी-हाईड्रेशन का खतरा बना है। इस स्थिति में स्कूली बच्चों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा एवं उनके स्वास्थय पर बहुत गंभीर प्रभाव भी पड़ सकता है। (Chhattisgarh School Open Date) इसलिए स्कूल के ग्रीष्म कालीन छुट्टी को निरंतर 30 जून तक यथावत् रखकर 1 जुलाई से स्कूल प्रारंभ किये जाने उन्होंने मंत्री एवं कलेक्टर को पत्र प्रेषित किया है।

स्कूल में साफ-सफाई और मरम्मत कार्य शुरू करने केे निर्देश

16 जून से स्कूल खुलने का आदेश जारी होने के बाद अब स्कूलों की सफाई और मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने सभी भवनों की साफ-सफाई और मरम्मत कार्य 15 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। प्रवेश को उत्सव बनाने हेतु मुनादी और रैलियों के जरिए जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। पहली और छठी कक्षा में छात्रों का सुगम प्रवेश होगा, वहीं 'शाला त्यागी' बच्चों को पुनः मुख्यधारा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा। उत्सव के दौरान विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, गणवेश और साइकिलें बांटी जाएंगी। साथ ही, मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।

अगले एक दो दिनों में छत्तीसगढ़ पहुंच जाएगा मानसून

छत्तीसगढ़ में बीते तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दोपहर तेज धूप के बाद शाम में मौसम बदल जा रहा है। जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इधर मौसम विभाग ने मानसून के जल्द ही दस्तक देने के संकेत दिए हैं। जिसके बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने तय समय में स्कूल खोलने का आदेश जारी किया है।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग