5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raipur Murder Case: 3 साल पहले इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर गले में फंदा और मुंह में मिला कपड़ा… प्रेमी ने GF की बेरहमी से की हत्या

Murder Case: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती, प्यार में बदली और फिर खूनी अंजाम तक पहुंच गई। रायपुर के WRS कॉलोनी तालाब में मिली नंदनी जैन की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Crime News

तालाब में अज्ञात युवती की मिली लाश (Photo Patrika)

Chhattisgarh Murder Case: राजधानी रायपुर के WRS कॉलोनी स्थित तालाब में मिली अज्ञात युवती की पहचान पुलिस ने कर ली है। मृतका की पहचान टिकरापारा निवासी नंदनी जैन के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती की हत्या उसके प्रेमी करण तांडी ने की थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

यह पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार नंदनी जैन और करण तांडी की करीब तीन साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। दोनों लगातार एक-दूसरे के संपर्क में थे, लेकिन पिछले कुछ समय से रिश्तों में तनाव चल रहा था।

आरोपी को प्रेमिका पर बेवफाई का शक था

पुलिस जांच के मुताबिक आरोपी को प्रेमिका पर बेवफाई का शक था, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान करण तांडी ने युवती का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने के लिए WRS कॉलोनी स्थित तालाब में फेंक दिया।

तालाब में मिला था युवती का शव

रायपुर कमिश्नरेट के खमतराई थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह WRS कॉलोनी स्थित तालाब में एक युवती का शव मिला था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में युवती के गले में रस्सी का फंदा और मुंह में कपड़ा मिला था। शव मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मृतका की पहचान नंदनी जैन के रूप में की। इसके बाद जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस आरोपी करण तांडी तक पहुंची।

Murder Case: आरोपी से पूछताछ जारी

पुलिस ने आरोपी करण तांडी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में हत्या के कारण, घटनाक्रम और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा कर सकती है।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग