31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुल्हाड़ी से पिता की हत्या, शव स्कूटी पर ले जाकर नाले में फेंका, बेमेतरा कोर्ट ने बेटे को सुनाई ये सजा

Murder Case: पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर शव को स्कूटी पर ले जाकर नाले में फेंकने वाले 19 वर्षीय बेटे को बेमेतरा की प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
2 min read
Google source verification
Murder

कोर्ट का फैसला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Bemetara Murder Case: बेमेतरा जिले के ग्राम संकरा में 17 जुन2024 की रात पैसों के विवाद और पारिवारिक अनबन के कारण पिता की कुल्हाड़ी से वार कर नृशंस हत्या कर शव को स्कूटी पर लादकर नाले में फेंकने वाले आरोपी पुत्र को प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देवेंद्र कुमार की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इस जघन्य हत्याकांड के मामले में शासन की ओर से लोक अभियोजक शिव गोपाल श्रीवास ने पैरवी की। अदालत ने वैज्ञानिक साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराते हुए सजा का ऐलान किया।

3 वर्ष के कठोर कारावास और 1,000 रुपये के जुर्माने की अतिरिक्त सजा

बताना होगा कि प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देवेंद्र कुमार की अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी पुत्र इंद्रेश साहू (19 वर्ष) को दोषी ठहराया। अदालत ने आरोपी को तत्कालिक भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत आजीवन कारावास और 10,000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। इसके अलावा, साक्ष्य छिपाने के अपराध में धारा 201 के तहत 3 वर्ष के कठोर कारावास और 1,000 रुपये के जुर्माने की अतिरिक्त सजा दी गई। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि ये दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी।

शराब की लत, विवाद और हत्याकांड की पृष्ठभूमि

यह खौफनाक घटना बेरला थाना क्षेत्र के ग्राम संकरा में 17 जून 2024 की रात घटित हुई थी। मृतक मोतीलाल साहू शराब पीने का आदी था, जिसके कारण घर में अक्सर पैसों और पारिवारिक मुद्दों को लेकर विवाद होता रहता था। वारदात की रात भी पिता के खराब व्यवहार और पैसों की मांग को लेकर कहासुनी हुई। इससे उत्तेजित होकर 19 वर्षीय बेटे इंद्रेश साहू ने कुल्हाड़ी (टांगिया) से पिता के पेट पर वार किया और फिर गला घोंटकर उन्हें बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।

Bemetara Murder Case: स्कूटी पर शव ठिकाने लगाने और सबूत मिटाने का प्रयास

हत्या के बाद आरोपी इंद्रेश ने साक्ष्य मिटाने के लिए अपने 15 वर्षीय नाबालिग भाई को भी इस अपराध में शामिल कर लिया। दोनों ने मिलकर पिता के शव को प्लास्टिक की बोरी में बांधा, स्कूटी के पायदान पर लादा और सिनवार घाट स्थित पाल कछार नाले में फेंक दिया। इसके अलावा, हत्या में इस्तेमाल टांगिया को घर के पीछे बने कुएं में फेंक दिया वहीं पिता के दो मोबाइल फोनों को भी गांव के बड़े तालाब में फेंक दिया। 20 जून 2024 को शव बरामद होने पर आरोपी ने शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने का प्रयास भी किया।

तकनीकी जांच और किशोर न्याय बोर्ड की कार्रवाई

पुलिस जांच के दौरान संकरा-सिनवार मार्ग के सीसीटीवी फुटेज में 18 जून की सुबह दोनों भाई स्कूटी पर पीली बोरी ले जाते और बाद में खाली हाथ लौटते दिखे। सीडीआर और मोबाइल टावर लोकेशन से भी उनकी मौजूदगी साबित हुई। कड़ाई से पूछताछ पर आरोपी ने जुर्म कबूल किया, जिसके बाद कुएं से खून से सना टांगिया और तालाब से मोबाइल बरामद किए गए। अदालत ने इन अकाट्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी को सजा सुनाई, जबकि मामले में शामिल 15 वर्षीय नाबालिग भाई का केस कानून के अनुसार किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) के समक्ष अलग से विचाराधीन है।

बड़ी खबरें

View All

बेमेतरा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग