
10 वर्षीय बाल कलाकार अरुणिमा शर्मा (photo Patrika)
Chhattisgarh news: बेमेतरा जिले की 10 वर्षीय बाल कलाकार अरुणिमा शर्मा ‘आद्या’ ने अपनी सुरीली आवाज और लगातार रियाज के बल पर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। आद्या को मात्र 10 वर्ष 7 माह की आयु में इंडिया बुक ऑफ रिकॉड्र्स 2026 द्वारा आईबीआर अचीवर के प्रतिष्ठित खिताब से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान गायन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 9 प्रमाण-पत्र और 1 ट्रॉफी जीतने पर प्रदान किया गया है। इन उपलब्धियों में संगीता कला अकादमी, रायपुर के नटरंग महोत्सव’ में प्रथम वबस्तर आइडल’ में द्वितीय उपविजेता का खिताब शामिल हैं।
अपनी इस सफलता पर आद्या ने कहा कि उनका सपना भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर की भांति देश के लिए गीत और संगीत की साधना करना है। बता दें कि अत्यंत कम उम्र में विलक्षण प्रतिभा की धनी आद्या चार अलग-अलग भाषाओं में गायन और वादन करने में सक्षम हैं। वे शास्त्रीय संगीत में वोकल की प्रथमा परीक्षा भी उत्तीर्ण कर चुकी हैं।
वर्तमान में उनके छत्तीसगढ़ी लोकगीतों और हारमोनियम वादन के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जा रहे हैं। आद्या की लाइव प्रस्तुति से प्रभावित होकर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भरे मंच से उनकी प्रशंसा करते हुए इस नन्ही स्वर कोकिला को अपना आशीर्वाद दिया है। लोकगीतों व हारमोनियम वादन के वीडियो हो रहे वायरल से क्षेत्र के लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
आद्या ने वाईबी चैंप 6 प्रतियोगिता में प्रथम उपविजेता का खिताब जीता है, जबकि हर घर टैलेंट सीजन 2, द सिंगिंग आइकॉन सीजन 2 और फाइटो सितारे जैसे राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों के अंतिम दौर में स्थान बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। आद्या की प्रस्तुतियां व साक्षात्कार आकाशवाणी रायपुर सहित कई राष्ट्रीय व क्षेत्रीय टीवी समाचार चैनलों पर प्रसारित हो चुके हैं।
आद्या की प्रतिभा से प्रभावित होकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सार्वजनिक मंचों से उनकी खुलकर सराहना कर चुके हैं। दोनों नेताओं ने उनकी लाइव प्रस्तुति सुनने के बाद उन्हें आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी थीं। उनकी यह सराहना प्रदेश के युवा कलाकारों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है।
Updated on:
30 Jul 2026 01:11 pm
Published on:
30 Jul 2026 01:07 pm
बड़ी खबरें
View Allबेमेतरा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
