
Chhattisgarh School News: 23 जून से बच्चों को मिलेंगी नई Books(photo-patrika)
Chhattisgarh School News: छत्तीसगढ़ में लंबे इंतजार के बाद 16 जून से शुरू हो रहे नए स्कूली शिक्षा सत्र से तीन दिन पहले आखिरकार पाठ्यपुस्तक निगम ने निजी स्कूलों को किताबें बांटने के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत कक्षा 1 से 10 वीं तक ङ्क्षहदी और अंग्रेजी माध्यम की पाठ्यपुस्तकों के वितरण के लिए 23 जून से 13 जुलाई तक का शेड्यूल बनाया गया है। इस अवधि में राज्य के 7890 निजी स्कूलों को पुस्तकों का वितरण किया जाएगा।
निगम के 12 स्थाई और अस्थाई डिपो से किताबों का वितरण किया जाएगा। रायपुर के चार ब्लॉक के 947 स्कूलों में 25 जून से 12 जुलाई तक किताबें वितरित की जाएंगी। राज्य के प्राइवेट स्कूलों में लगभग 55 लाख किताबें वितरित की जानी हैं।
रायपुर बुक डिपो से रायपुर और बलौदाबाजार जिले के स्कूलों को पुस्तकें वितरित की जाएंगी। इसमें रायपुर के चार ब्लॉक में 25 जून से 12 जुलाई तक 947 स्कूलों को किताबें दी जाएंगी। रायपुर डिपो से दोनों जिलों के 1201 स्कूलों को किताबें दी जानी है। साथ ही रायपुर सेजेस सरोना से धमतरी और बेमेतरा जिले के 417 और लालपुर से महासमुंद और गरियाबंद के 356 स्कूलों को किताबों का वितरण किया जाएगा। रायपुर सेजेस सरोना में 25 जुलाई से 4 जुलाई तक और रायपुर लालपुर अस्थायी डिपो में 25 जून से 4 जुलाई तक किताबें दी जाएंगी। इनमें दो-दो दिनों का एक्स्ट्रा समय भी दिया गया है।
अशासकीय विद्यालयों को कक्षा 1 से 10 वीं तक हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम की पाठ्यपुस्तकों का वितरण छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के 6 स्थायी पुस्तक भंडार रायपुर, राजनांदगांव, जगदलपुर, बिलासपुर, रायगढ़ व अंबिकापुर और 6 अस्थायी डिपो रायपुर सेजेस लालपुर, रायपुर सेजेस सरोना, बिलासपुर हायर सेकेंडरी स्कूल भरनी, दुर्ग, जिला ग्रंथालय परिसर बलरामपुर व कांकेर हाईस्कूल माकड़ीखूना से किया जाएगा।
अशासकीय विद्यालयों में नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण के लिए छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम की ओर से जिलेवार एवं विकासखंडवार कार्ययोजना बनाई गई है। कार्ययोजनानुसार निर्धारित तिथि पर यदि कोई विद्यालय के प्रमुख या प्रतिनिधि पाठ्यपुस्तकें प्राप्त करने के लिए डिपो में उपस्थित नहीं होते हैं, तो ऐसी स्थिति में उस विद्यालय को संबंधित डिपो की कार्ययोजना पूर्ण होने के बाद पाठ्यपुस्तकें दी जाएंगी।
साथ ही निर्धारित तिथि पर डिपो द्वारा किन्ही कारणों से यदि पाठ्यपुस्तकें वितरण नहीं की जा सकेंगी, तो ऐसी स्थिति में डिपो प्रभारी द्वारा एक संस्था के वचनपत्र के पीछे टोकन नंबर जारी किया जाएगा। उस विद्यालय को निर्धारित तिथि के अगले दिन प्राथमिकता के साथ किताबें दी जाएंगी।
Updated on:
13 Jun 2026 04:56 pm
Published on:
13 Jun 2026 04:55 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
