रायपुर

रायपुर में रोजगार का अनोखा अवसर, 10 अक्टूबर को होगा इतने पदों पर कैंपस प्लेसमेंट

निजी कंपनियों के नियोजकों द्वारा रायपुर के बेरोजगारों को रोजगार देने के अवसर में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। मर्चेंट एग्जिक्यूटिव, रूरल बैंक मित्र सिक्यूरिटी गार्ड, कंप्यूटर आपरेटर के 79 पदों पर भर्ती होगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Oct 2022, 4:13 PM IST
UPPCL Recruitment 2022
UPPCL Recruitment 2022

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर ने बेरोजगारों के लिए एक नया अवसर निकला है। स्थानीय शिक्षित युवाओं को जो नौकरी की तलाश में लगे हुए हैं, उनके लिए निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 10 अक्टूबर को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर में आयोजित होगा। बता दें की इस प्लेसमेंट कैंप में 79 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। निजी क्षेत्र के नियोजक एयरटेल पेमेंट बैंक लिमिटेड एवं अलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ही ये प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया गया है।

इन पदों के लिए होगी भर्ती
रोजगार कार्यालय में आयोजित इस प्लेसमेंट कैंप में 79 पदों के लिए प्लेसमेंट होगा। बता दें की इस प्लेसमेंट कैंप में मर्चेंट एग्जिक्यूटिव, रूरल बैंक मित्र सिक्यूरिटी गार्ड, कंप्यूटर आपरेटर के 79 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 8वीं से स्नातक उत्तीर्ण आवेदक पात्र होंगे। ओमकारा साल्यूशन्स रायपुर, गुजरात एवं औरंगाबांद प्लांट के लिए आटोमेटेड टेक्नीशियन और अमेजान पैंकिंग कंपनी अहमदाबाद के लिए वर्कर के 1,100 पदों पर भर्ती करेगी। न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं उत्तीर्ण आवेदक इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं। नियोजन पर 11 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

Updated on:
7 Oct 2022, 4:13 PM IST
Published on: