रायपुर

UPSC Result 2022 : CG के अभिषेक को चौथे प्रयास में मिली सफलता, इंटरव्यू में पाकिस्तान और नक्सलवाद लेकर पूछा सवाल

UPSC Result 2022 : यूपीएससी-2022 में 179वां रैंक हासिल करने वाले अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया, वे चौथे प्रयास में सफल हुुए हैं।

less than 1 minute read
May 24, 2023
UPSC Result 2022 : CG के अभिषेक को चौथे प्रयास में मिली सफलता, इंटरव्यू में पाकिस्तान और नक्सलवाद लेकर पूछा सवाल

रायपुर. UPSC Result 2022 : संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा 2020 का रिजल्ट शुक्रवार देर शाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल छत्तीसगढ़ के चार अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। यूपीएससी-2022 में 179वां रैंक हासिल करने वाले अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया, वे चौथे प्रयास में सफल हुुए हैं। पिछले तीन प्रयासों में वे प्री भी नहीं निकाल पाए थे। चौथे प्रयास के लिए पिता से मोटीवेट हुए और जमकर तैयारी की।

इनका भी हुआ चयन

UPSC Result 2022 : प्रदेश के आकाश श्रीश्रीमाल, दिव्या पंत और शुभाली परिहार का भी चयन हुआ है। आकाश श्रीश्रीमाल कवर्धा जिले के बताए जा रहे हैं। इन्होंने 94वीं रैंक हासिल की है। दिव्या पंत एनआईटी पास आउट बताई जा रही है। इन्होंने 275वीं रैंक हासिल की है। इसके अलावा शुभाली परिहार बिलासपुर की बताई जा रही है। इन्होंने 472वीं रैंक हासिल की है।

UPSC Result 2022 : अभिषेक ने बताया, वे सीजीपीएससी की तैयारी जून 2018 से कर रहे हैं। तैयारी के दौरान उनका ध्यान ना भटके, इसलिए सोशल मीडिया से पूरी दूरी बना ली। रोजाना पांच से छह घंटे पढ़ते थे। न्यूज पेपर्स से करंट अफेयर्स की तैयारी करते थे। इंटरव्यू के दौरान कमेटी ने अभिषेक से छत्तीसगढ़ की नक्सल समस्या, दिल्ली पुलिस, भारत पाकिस्तान के रिश्ते और उनकी हॉबी से जुड़े सवाल किए।

इन सवालों के अभिषेक ने जवाब दिए। अभिषेक के पिता दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में चीफ कंट्रोलर के पद पर पदस्थ हैं। उनकी माता संगीता चतुर्वेदी गृहणी हैं। पिता के साथ आईआरटीएस अफसरों को देखकर अभिषेक के मन में यूपीएससी की धुन सवार हुई थी।

Published on:
24 May 2023 12:22 pm
Also Read
View All